5,000mAh बैटरी और 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ Realme C20A जल्द होगा लॉन्च

Realme Bangladesh फेसबुक पेज पर एक पोस्टर साझा किया गया है, जिसके माध्यम से जानकारी मिलती है कि कंपनी जल्द ही Realme C20A नाम का फोन पेश करने जा रही है। इस पोस्टर में 'Coming Soon' के साथ फोन के नाम Realme C20A का आधिकारिक ऐलान किया गया है।

5,000mAh बैटरी और 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ Realme C20A जल्द होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • Realme C सीरीज़ के तहत लॉन्च हो चुके हैं कई फोन
  • Realme C20A ईद पर होगा लॉन्च
  • रियलमी सी20ए के स्पेसिफिकेशन Realme C20 जैसे हैं
विज्ञापन
Realme जल्द ही अपनी C सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, इस फोन का नाम Realme C20A होगा। कंपनी बांग्लादेश ने खुद यह ऐलान अपने फेसबुक पेज के माध्यम से किया है। बता दें, रियलमी सी सीरीज़ के तहत कंपनी कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है, जिसमें Realme C20, Realme C21 और Realme C25 जैसे फोन्स शामिल है। वहीं, अब जल्द ही इस रेंज में नया रियलमी सी20ए स्मार्टफोन शामिल हो सकता है, जिसको कंपनी ने टीज़ कर शुरू कर दिया है। कंपनी ने फेसबुक पेज के माध्यम से फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्रदान की है।

Realme Bangladesh फेसबुक पेज पर एक पोस्टर साझा किया गया है, जिसके माध्यम से जानकारी मिलती है कि कंपनी जल्द ही Realme C20A नाम का फोन पेश करने जा रही है। इस पोस्टर में 'Coming Soon' के साथ फोन के नाम Realme C20A का आधिकारिक ऐलान किया गया है। इसके अलावा, पोस्ट में कंपनी ने कैप्शन के जरिए जानकारी दी है कि यह फोन 5,000 एमएएच बैटरी व 6.5 इंच बड़े डिस्प्ले से लैस होगा। बता दें, यह फीचर्स Realme C20 स्मार्टफोन में भी मौजूद हैं।

कंपनी ने फोन लॉन्च का खुलासा करते हुए बताया है कि यह फोन ईद के अवसर पर दस्तक देगा। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन 12 मई को लॉन्च किया जा सकता है। फोन की बैटरी, डिस्प्ले और लॉन्च के अलावा फिलहाल इस हैंडसेट से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में इससे भी पर्दा उठा दिया जाएगा।  

रियलमी सी20ए फोन के डिस्प्ले व बैटरी की जानकारी रियलमी सी20 से मिलती है। ऐसे में हो सकता है कि इसके बाकि स्पेसिफिकेशन भी सी20 फोन से मेल खाते हों।
 

Realme C20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी20 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी LPDDR4x रैम मिलता है। फोटो व वीडियो के लिए आपको रियलमी सी20 फोन में सिंगल 8 मेगापिक्सल कैमरा और एलईडी फ्लैश मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 32 जीबी स्टोरेज है, जिसके माइक्रो एससडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए/जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 165.2x76.4x8.9mm और भार 190 ग्राम है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  6. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »