Realme C सीरीज भारत में 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत Rs 6,999 से शुरू

Realme C20 स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि Realme C21 और Realme C25 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं। इसके अलावा, रियलमी सी25 में आपको 6,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जबकि बाकि दोनों फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2021 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme C20 और Realme C21 में मौजूद है 5,000mah की बैटरी
  • Realme C25 फोन 6,000mah बैटरी के साथ आता है
  • Flipkart और Realme.com पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं फोन

Realme C25 में मौजूद है 48 मेगापिक्सल का कैमरा

Realme C20, Realme C21 और Realme C25 स्मार्टफोन्स को आज गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Realme C सीरीज़ के यह तीनों स्मार्टफोन दूसरे देशों में लॉन्च किए जा चुके हैं, जो कि वाटरड्रॉप-नॉच डिस्प्ले नॉच के साथ आते हैं। इन तीनों फोन को एक-दूसरे से अलग बनाने के लिए रियलमी सी20 स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि रियलमी सी21 और रियलमी सी25 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं। इसके अलावा, रियलमी सी25 में आपको 6,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जबकि बाकि दोनों फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।
 

Realme C20, Realme C21, Realme C25 price in India

Realme C20 स्मार्टफोन को भारत में सिंगल 2 जीबी रैम + 3 जीबी स्टोरेज वेरिएंच में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। हालांकि, पहले 10 लाख लोगों को यह फोन महज 6,799 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, Realme C21 स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प दिया जाता है, साथ ही फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, दूसरी ओर Realme C25 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम  + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत 9,999 रुपये है और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज को आप 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

रियलमी सी20 फोन कूल ब्लू और कूल ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वहीं रियलमी सी21 फोन को क्रोस ब्लैक और क्रोस ब्लू कलर में व रियलमी सी25 फोन वॉयरी ब्लू और वॉटरी ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

उपलब्धता की बात करें, तो रियलमी सी20 फोन की सेल 13 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, वहीं रियलमी सी21 व रियलमी सी25 फोन को आप 14 अप्रैल और 16 अप्रैल से खरीद सकते हैं। यही तीनों ही स्मार्टफोन खरीद के लिए Flipkart, Realme.com व प्रमुख रीटेलर स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध होंगे
Advertisement

ध्यान देने योग्य बात यह है कि भारत से पहले रियलमी सी20 स्मार्टफोन वियतनाम में जनवरी महीने में लॉन्च हुआ था, वहीं रियलमी सी21 और रियलमी सी25 फोन को पिछले महीने क्रमश: मलेशिया और इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। रियलमी सी20 स्मार्टफोन वियतनाम में VND 2,490,000 (लगभग 8,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च हुआ था। वहीं, Realme C21 स्मार्टफोन की कीमत मलेशिया में MYR 499 (लगभग 9,000 रुपये) है। Realme C25 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इंडोनेशिया में IDR 2,299,000 (लगभग 11,700 रुपये) है।
 

Realme C20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी20 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी LPDDR4x रैम मिलता है। फोटो व वीडियो के लिए आपको रियलमी सी20 फोन में सिंगल 8 मेगापिक्सल कैमरा और एलईडी फ्लैश मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 32 जीबी स्टोरेज है, जिसके माइक्रो एससडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए/जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 165.2x76.4x8.9mm और भार 190 ग्राम है।
 

Realme C21 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी21 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी LPDDR4x रैम मिलता है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी21 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, इसके अलावा इसमें आपको दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स मिलेंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है, जिसको माइक्रो एससडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए/जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर्स में एक्सीलरोमीटर, एंबिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट स्थित है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 165.2x76.4x8.9mm और भार 190 ग्राम है।
Advertisement
 

Realme C25 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी25 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच का एचडी+ (1720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB की LPDDR4x रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.0 लेंस के साथ मौजूद है।

फोन की स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए/जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर्स में एक्सीलरोमीटर, एंबिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

रियलमी सी25 फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 164.5x75.9x9.6mm और भार 209 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Sturdy body
  • Bad
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Sturdy body
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak camera performance
  • Big and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.