Realme C17 स्मार्टफोन 20 सितंबर को होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स लीक

Realme C17 स्मार्टफोन वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जो कि बांग्लादेश में 20 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे (भारतीय समयानुसार 11.30am बजे) आयोजित किया जाएगा। लॉन्च लाइवस्ट्रीम Realme के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 14 सितंबर 2020 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme C17 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • रियलमी सी17 में मिलेगा 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
  • रियलमी सी17 स्मार्टफोन में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन

Realme C17 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Realme C17 स्मार्टफोन 20 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी कंपनी ने ही सार्वजनिक की है। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि यह फोन सबसे पहले बांग्लादेश में पेश किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि यह फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ दस्तक देगा। फोन का वर्चुअल लॉन्च इवेंट 20 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे (भारतीय समयानुसार 11.30am बजे) शुरू होगा, जिसका लाइव स्ट्रीम कंपनी के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।  
 

Realme C17 launch

रियलमी सी17 स्मार्टफोन वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जो कि बांग्लादेश में 20 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे (भारतीय समयानुसार 11.30am बजे) आयोजित किया जाएगा। ग्लोबल लॉन्च का लाइवस्ट्रीम जैसे कि हमने बताया Realme के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। अनुवाद के अनुसार, कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि यह पहला रियलमी ‘mid-level premium smartphone' है, जो कि बांग्लादेश में लॉन्च किया जा रहा है। रियलमी सी17 स्मार्टफोन को लेकर पुष्टि की गई है कि यह अल्ट्रा-स्मूथ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, पावरफुल परफोर्मेंस और स्टाइलिश डिज़ाइन से लैस होगा। बता दें, इससे पहले यह फोन गीकबेंच पर भी लिस्ट किया जा चुका है और लिस्टिंग के अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ आएगा।
Advertisement
 

Realme C17 specifications

जहां कंपनी ने फिलहाल यही खुलासा किया है कि रियलमी सी17 फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएगा, वहीं टिप्सटर मुकुल शर्मा ने स्मार्टफोन के कथित स्पेसिफिकेशन की जानकारी पेश की है। टिप्सटर के अनुसार, इस फोन में 6.5 इंच होल-पंच डिस्प्ले के साथ 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 600 निट्स मैक्सिमम ब्राइटनेस दी जाएगी। इसके अलावा फोन को लेकर दावा किया गया है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर व Adreno 610 GPU से लैस होगा।
 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ 119 डिग्रीम फिल्ड-ऑफ-व्यू व 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर पोट्रेट फोटोग्राफी के लिए दिया जाएगा। यह फोन लेक ग्रीन व नेवी ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। बैटरी व चार्जिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.