• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme C17 को स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किए जाने का दावा

Realme C17 को स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किए जाने का दावा

रिपोर्ट में बताया गया है कि RMX2101 कोडनेम पिछले महीने NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था, जहां खुलासा हुआ था कि यह फोन Realme C17 के नाम से जाना जाएगा।

Realme C17 को स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किए जाने का दावा

Realme C17 में दिया जा सकता है 6 जीबी तक रैम विकल्प

ख़ास बातें
  • माना जा रहा है RMX2101 कोडनेम Realme C17 का है
  • लिस्टिंग में प्रोसेसर के लिए bengal कोडनेम का इस्तेमाल
  • bengal स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का कोडनेम है
विज्ञापन
Realme कंपनी लंबे समय से अपनी सी-सीरीज़ के तहत बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करती आई है। पिछले महीने कंपनी ने इस सीरीज़ के तहत Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज़ में नए स्मार्टफोन को शामिल करने जा रही है। जी हां, रिपोर्ट में गीकबेंच लिस्टिंग का हवाला देते हुए बताया गया है कि कंपनी जल्द ही नए स्मार्टफोन के तौर पर Realme C17 को पेश करने वाली है। यह भी कहा गया है कि गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, रियलमी सी17 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। अगर यह दावा सच साबित होता है तो लंबे समय बाद सी सीरीज़ के स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर की वापसी होगी।

Mysmartprice की रिपोर्ट के अनुसार, गीकबेंच वेबसाइट पर नया Realme स्मार्टफोन RMX2101 कोडनेम के साथ लिस्ट है। इस लिस्टिंग में फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह कोडनेम पिछले महीने NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था, जहां खुलासा हुआ था कि यह फोन Realme C17 के नाम से जाना जाएगा।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि गीकबेंच लिस्टिंग में RMX2101 स्मार्टफोन यानी रियलमी सी17 फोन का सिंगल-कोर टेस्ट स्कोर 253 है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1248 है। इसके अलावा प्रोसेसर की जगह bengal दिया गया, जो स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का कोडनेम है। फोन कथित रूप से 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट था।

गौरतलब है कि अगर प्रोसेसर को लेकर किया गया दावा सही साबित होता है, तो लंबे समय बाद कंपनी अपने सी-सीरीज़ के स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ पेश करने वाली है। आखिरी बार कंपनी ने Realme C1 स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ पेश किया था। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C17, Realme, Realme C1
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »