Realme Buds Wireless Pro ईयरफोन की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Realme Buds Wireless Pro मौजूदा रियलमी बड्स वायरलेस ईयरफोन का अपग्रेड वेरिएंट होगा, जिसे भारत में 1,799 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Realme Buds Wireless Pro ईयरफोन की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Realme Buds Wireless Pro पहले से बेहतर बिल्ड और साउंड क्वालिटी आ सकता है

ख़ास बातें
  • Realme Buds Wireless Pro में होगी पहले से बेहतर बिल्ड क्वालिटी
  • मौजूदा रियलमी बड्स वायरलेस का अपग्रेड होगा आगामी रियलमी ईयरफोन
  • Realme Buds Wireless को पिछले साल भारत में 1,799 रुपये में किया था लॉन्च
विज्ञापन
Realme Buds Wireless Pro कंपनी के आगामी वायरलेस बड्स हो सकते हैं। अभी तक यह रियलमी प्रोडक्ट सुर्खियों में नहीं आया था, लेकिन अब इसे ताइवानी रेग्युलेटर NCC की वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी अपने नए वायरलेस इयरफोन पर तेज़ी से काम कर रही है। रियलमी ने पिछले साल सितंबर में भारत में Realme Buds Wireless लॉन्च किए थे और अब रियलमी अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए उसमें एक नया 'Pro' वेरिएंट जोड़ने की योजना बना रही है। नाम से पता चलता है कि यह मौजूदा रियलमी बड्स वायरलेस का एक अपग्रेड वेरिएंट होगा, जो पहले से बेहतर फीचर्स को लेकर आएगा। रियलमी बड्स वायरलेस नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस हेडफोन हैं जो पानी से प्रतिरोध के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का प्लेबैक देने में सक्षम हैं। Realme Buds Wireless Pro इससे थोड़े और बेहतर फीचर्स के साथ आना चाहिए।

NCC लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice द्वारा देखा गया था और रियलमी बड्स वायरलेस प्रो को यहां मॉडल नंबर RMA208 के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग आगामी 'प्रो' मॉडल की कुछ तस्वीरें भी दिखाती है, जिसमें यह आगामी ईयरफोन डिज़ाइन के मामले में मौजूदा रियलमी बड्स वायरलेस के समान दिखते हैं। हालांकि मौजूदा मॉडल पर माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है, जबकि Realme Buds Wireless Pro पर चार्ज करने के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट देखा गया है। पोर्ट के ठीक बगल में एक छेद भी है, जिससे पता चलता है कि रियलमी इस बार पोर्ट में सुरक्षा के लिए फ्लैप भी जोड़ेगी। रियलमी बड्स वायरलेस में 'माइक्रोयूएसबी पोर्ट' को खुला रखा गया था, जो ईयरफोन बैंड पर नीचे की ओर था।
 
Realme Buds Wireless Pro main1

लिस्टिंग से Realme Buds Wireless Pro के बारे में कुछ छोटी मोटी जानकारी भी मिलती है। नए मॉडल पहले की तुलना में बेहतर प्रोटेक्शन और बिल्ड क्वालिटी के साथ ऑडियो क्वालिटी में भी सुधार के साथ आ सकते हैं। यह सर्टिफिकेशन लिस्टिंग इशारा करती है कि रियलमी बड्स वायरलेस प्रो पर कंपनी काम कर रही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं माना जा सकता है कि हमें यह नया रियलमी ईयरफोन मार्केट में जल्द दिखाई देगा। बता दें कि Realme Buds Wireless को भारत में 1,799 रुपये में लॉन्च किया गया था और उम्मीद यही की जा सकती है कि प्रो मॉडल इसकी तुलना में थोड़ा महंगा होगा। हालांकि हाल ही में OnePlus ने भारत में OnePlus Wireless Z वायरलेस ईयफोन को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। ऐसे मे  देखना दिलचस्प होगा कि रियलमी भारत में अपने आगामी प्रोडक्ट को किस कीमत में लॉन्च करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »