Realme Buds Air Neo भारत में 2,999 रुपये में होगा लॉन्चः रिपोर्ट

Realme Buds Air Neo के लीक हुए पोस्टर में यह भी कहा गया है कि नए TWS इयरफोन फ्लिपकार्ट, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स के पर उपलब्ध होंगे।

Realme Buds Air Neo भारत में 2,999 रुपये में होगा लॉन्चः रिपोर्ट

Realme Buds Air Neo की भारत में कीमत 2,999 रुपये हो सकती है

ख़ास बातें
  • लो लोटेंसी मोड के साथ आएगा नया Realme Buds Air Neo ईयरबड्स
  • सिंगल चार्ज में 3 घंटे और केस के साथ कुल 17 घंटे चल सकते हैं ये TWS
  • भारत में Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स में बेचे जाएंगे
विज्ञापन
Realme Buds Air Neo की भारत में कीमत 2,999 रुपये हो सकती है। एक नई रिपोर्ट में कंपनी के आगामी रियलमी बड्स एयर नियो ट्रू वायरलेस इयरफोन के एक पोस्टर को लीक किया गया है, जिसमें इसकी कीमत का सुझाव दिया गया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि ये Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बेचे जाएंगे। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर Realme Buds Air Neo के टीज़र पेज में इयरफोन की कुछ जानकारियां भी साझा की गई है और कहा गया है कि इसे 25 मई को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।
 

Realme Buds Air Neo price (expected)

रियलमी ने खुद Realme Buds Air Neo की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन MySmartPrice द्वारा सबसे पहले देखे गए एक लीक पोस्टर के अनुसार, इसे भारत में 2,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर में यह भी कहा गया है कि नए TWS इयरफोन फ्लिपकार्ट, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स के पर उपलब्ध होंगे।

रियलमी बड्स एयर नियो को Realme TV और Realme Watch के साथ 25 मई को लॉन्च किया जाएगा और इसके तीन कलर ऑप्शन होंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर टीज़र पेज के अनुसार, रियलमी लॉन्च इवेंट दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।

रियलमी बड्स एयर नियो मौजूदा Realme Buds Air के बाद कंपनी का दूसरा वायरलेस ईयरबड्स होगा। याद दिला दें कि रियलमी बड्स एयर को भारत में कंपनी के पहले ट्रू वायरलेस ईयरबड्स के रूप में पिछले साल के अंत में लॉन्च किया गया था। बड्स एयर की कीमत 3,999 है और बड्स एयर नियो की लीक कीमत को देखते हुए यह प्रतित होता है कि यह Buds Air का टोन-डाउन वेरिएंट होगा।
 

Realme Buds Air Neo features 

रियलमी ने टीज़र पेज के जरिए रियलमी बड्स एयर नियो के कुछ फीचर्स को टीज़ किया है। ये 13 मिलीमीटर ड्राइवर के साथ आएंगे और एक बार चार्ज करने पर 3 घंटे का प्लेबैक देंगे। इसमें चार्जिंग केस के साथ 17 घंटे का प्लेबैक मिलेगा। नए Realme Buds Air Neo ट्रू वायरलेस ईयरबड्स ब्लूटूथ v5.0 के साथ डुअल चैनल ट्रांसमिशन का सपोर्ट करेंगे और सुपर लो लेटेंसी मोड के साथ आएंगे। यह मोड "सामान्य मोड की तुलना में 50 प्रतिशत कम विलंबता" देंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »