Realme Band की पहली सेल लॉन्च के दिन ही होगी आयोजित

माधव सेठ द्वारा साझा किए गए रेंडर्स पर गौर करें तो इस बैंड में Honor Band 5 की छाप नज़र आती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 फरवरी 2020 18:23 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी के इस फिटनेस बैंड में अलग-अलग वॉच फेस होंगे
  • Realme Band के बाद Realme स्मार्टवॉच भी लाने की तैयारी कर रही है
  • Realme Band की पहली सेल रियलमी की वेबसाइट पर होगी आयोजित

रियलमी बैंड तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा

Realme Band को 5 मार्च को लॉन्च करने के तुरंत बाद ही खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। यह जानकारी Realme के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके दी। यह स्मार्ट फिटनेस बैंड इस चीनी ब्रांड के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स (AIoT) इकोसिस्टम का हिस्सा है। कंपनी एक स्मार्टवॉच भी लाने वाली है। माधव सेठ द्वारा साझा किए गए रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) पर गौर करें तो इस बैंड में Honor Band 5 की छाप नज़र आती है। रियलमी के स्मार्ट बैंड में कर्व्ड स्क्रीन और कलर्ड डिस्प्ले मिलेगा।

माधव सेठ के ट्वीट के मुताबिक, Realme Band की सेल 5 मार्च को भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक चलेगी। यानी कंपनी ने अपने फिटनेस बैंड को लॉन्च करने के तुरंत बाद इच्छुक ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। Realme ने इसे 'हेट टू वेट' सेल का नाम दिया है। रियलमी की यह 'हेट-टू-वेट' सेल उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित होगी। बाद में Realme Band अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

माधव सेठ के द्वारा शेयर की गई तस्वीर से इशारा मिलता है कि रियलमी बैंड तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा। तस्वीर में यह भी दिख रहा है कि फिटनेस बैंड में अलग-अलग वॉच फेस होंगे और यह हार्ट रेट को भी मॉनिटर करेगा।

दिसंबर से ही रियलमी के फिटनेस बैंड को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है। माधव सेठ ने पिछले महीने 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में जानकारी दी थी कि Realme Band साल 2020 की पहली छमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Advertisement

फिटनेस बैंड के साथ ही Realme स्मार्टवॉच भी लाने वाली है। पिछले दिनों ज़ारी टीजर में यह भी सामने आया कि स्मार्टवॉच का डायल सर्कुलर और इसका पट्टा काले रंग का होगा।
Advertisement

Realme X50 Pro 5G को लॉन्च करने के साथ Realme ने इवेंट में अपने भविष्य की योजना से भी पर्दा उठाया था। प्लान के तहत रियलमी जल्द ही मार्केट में स्मार्ट हब्स प्रोडक्ट पर ध्यान केंद्रित करने वाली है। कंपनी स्मार्ट स्क्रीन्स, स्मार्टवॉच, स्मार्ट स्पीकर्स और स्मार्ट ईयरफोन्स लाने की तैयारी में है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Band, Realme Fitness Band, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.