Realme Band की पहली सेल लॉन्च के दिन ही होगी आयोजित

माधव सेठ द्वारा साझा किए गए रेंडर्स पर गौर करें तो इस बैंड में Honor Band 5 की छाप नज़र आती है।

Realme Band की पहली सेल लॉन्च के दिन ही होगी आयोजित

रियलमी बैंड तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा

ख़ास बातें
  • रियलमी के इस फिटनेस बैंड में अलग-अलग वॉच फेस होंगे
  • Realme Band के बाद Realme स्मार्टवॉच भी लाने की तैयारी कर रही है
  • Realme Band की पहली सेल रियलमी की वेबसाइट पर होगी आयोजित
विज्ञापन
Realme Band को 5 मार्च को लॉन्च करने के तुरंत बाद ही खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। यह जानकारी Realme के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके दी। यह स्मार्ट फिटनेस बैंड इस चीनी ब्रांड के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स (AIoT) इकोसिस्टम का हिस्सा है। कंपनी एक स्मार्टवॉच भी लाने वाली है। माधव सेठ द्वारा साझा किए गए रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) पर गौर करें तो इस बैंड में Honor Band 5 की छाप नज़र आती है। रियलमी के स्मार्ट बैंड में कर्व्ड स्क्रीन और कलर्ड डिस्प्ले मिलेगा।

माधव सेठ के ट्वीट के मुताबिक, Realme Band की सेल 5 मार्च को भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक चलेगी। यानी कंपनी ने अपने फिटनेस बैंड को लॉन्च करने के तुरंत बाद इच्छुक ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। Realme ने इसे 'हेट टू वेट' सेल का नाम दिया है। रियलमी की यह 'हेट-टू-वेट' सेल उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित होगी। बाद में Realme Band अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

माधव सेठ के द्वारा शेयर की गई तस्वीर से इशारा मिलता है कि रियलमी बैंड तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा। तस्वीर में यह भी दिख रहा है कि फिटनेस बैंड में अलग-अलग वॉच फेस होंगे और यह हार्ट रेट को भी मॉनिटर करेगा।

दिसंबर से ही रियलमी के फिटनेस बैंड को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है। माधव सेठ ने पिछले महीने 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में जानकारी दी थी कि Realme Band साल 2020 की पहली छमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा।

फिटनेस बैंड के साथ ही Realme स्मार्टवॉच भी लाने वाली है। पिछले दिनों ज़ारी टीजर में यह भी सामने आया कि स्मार्टवॉच का डायल सर्कुलर और इसका पट्टा काले रंग का होगा।

Realme X50 Pro 5G को लॉन्च करने के साथ Realme ने इवेंट में अपने भविष्य की योजना से भी पर्दा उठाया था। प्लान के तहत रियलमी जल्द ही मार्केट में स्मार्ट हब्स प्रोडक्ट पर ध्यान केंद्रित करने वाली है। कंपनी स्मार्ट स्क्रीन्स, स्मार्टवॉच, स्मार्ट स्पीकर्स और स्मार्ट ईयरफोन्स लाने की तैयारी में है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Band, Realme Fitness Band, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  2. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  5. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  7. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  10. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »