Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G के रिटेल बॉक्स की फोटो लीक! दिखी ये कीमत!

लीक्स की मानें तो, Realme 9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स में 6.59 इंच की आईपीएस एलसीडी फुलएचडी प्लस डिस्प्ले हो सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज हो सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2022 21:00 IST
ख़ास बातें
  • Realme 9 Pro में 64MP+8MP+2MP कैमरा सेटअप हो सकता है।
  • Realme 9 Pro+ में 50MP+8MP+2MP कैमरा सेटअप हो सकता है।
  • Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G की लॉन्च डेट 16 फरवरी है।

Realme 9 Pro के में 6.59 इंच की आईपीएस एलसीडी फुलएचडी प्लस डिस्प्ले हो सकती है।

Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G की लॉन्च डेट 16 फरवरी है। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे लॉन्च करेगी। लेकिन इनके लॉन्च से पहले ही इनकी प्राइस डीटेल्स लीक हो गई हैं। रियलमी की प्रो सीरीज के बारे में अफवाहों का दौर काफी समय चला आ रहा है। अब एक लीक में इसके रीटेल बॉक्स की फोटो सामने आई है जिसमें स्मार्टफोन की कीमत साफ-साफ देखी जा सकती है। इसके अलावा बॉक्स में मिलने वाली एक्सेसरीज की लिस्ट भी इस इमेज में दिखाई दे रही है। 

Equal Leaks ने इस सीरीज के एक स्मार्टफोन के रीटेल बॉक्स की इमेज शेयर की है। जिसमें फोन का मॉडल नम्बर RMX3472 लिखा हुआ देखा जा सकता है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह मॉडल नम्बर Realme 9 Pro का है जबकि Realme 9 Pro+ का मॉडल नम्बर RMX3393 बताया गया था। अब इमेज पर दिखाई दे रहे मॉडल के नम्बर के अनुसार यह स्मार्टफोन Realme 9 Pro है और इसकी रिटेल प्राइस 18,999 रुपये मेंशन की गई है। इतना ही नहीं बॉक्स में मिलने वाले कंटेंट में हैंडेसट के साथ एक चार्जर, एक यूएसबी डेटा केबल, एक सिम इजेक्टर टूल, एक प्रोटेक्टिव केस, क्विक गाइड और एक सेफ्टी गाइड भी मेंशन किया गया है। Realme 9 Pro+ 5G का प्राइस 24,999 रुपये बताया गया है। ये कीमतें इनके बेस वेरिएंट्स की हो सकती हैं। लीक के आधार पर यह तो कहा जा सकता है कि लॉन्च के बाद फोन की एक्चुअल प्राइस Realme 9 Pro के लिए 16,999 रुपये और Realme 9 Pro+ के लिए 22,999 रुपये हो सकती है। लीक हुई यह इमेज कितनी भरोसेमंद है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। इसलिए इमेज रियल है या फेक है यह नहीं कहा जा सकता है। 
Advertisement
 

Realme 9 Pro specifications (Expected)

हाल ही में आए लीक्स की मानें तो, Realme 9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स में 6.59 इंच की आईपीएस एलसीडी फुलएचडी प्लस डिस्प्ले हो सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज हो सकता है। फोन में ट्रिपल कैमरा में 64MP+8MP+2MP का सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें Snapdragon 695 प्रोसेसर होगा और बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। जबकि इसमें 6 जीबी, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिग सपोर्ट हो सकता है। साथ ही सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। 
 

Realme 9 Pro+ 5G specifications (Expected)

Realme 9 Pro+ में 6.43 इंच की एमोलेड फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में 50MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, ऐसा कहा जा रहा है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 चिप से लैस हो सकता है जिसे 6 जीबी, 8 जीबी रैम और 128 जीबी, 156 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। फोन में 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट लिए 4,500mAh की बैटरी होगी। इसके खास फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और हार्ट रेट सेंसर भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें कलर चेंजिंग बैक पैनल भी दिया जा सकता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Loud stereo speakers
  • Slim and light design
  • Excellent battery life and fast charging
  • Impressive low-light camera performance
  • Runs Android 12
  • Bad
  • Too many preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 920

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.