ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्‍च हुए Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन

Realme 9 Pro 5G में 120Hz डिस्प्ले है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, Realme 9 Pro+ 5G में 90Hz का सुपर AMOLED डिस्प्ले और MediaTek का डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 फरवरी 2022 15:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme 9 Pro+ 5G में 90Hz का सुपर AMOLED डिस्प्ले है
  • यह डिवाइस MediaTek के डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस है
  • दोनों स्‍मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलते हैं

भारत में Realme 9 Pro 5G की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है।

Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन बुधवार को इंडिया में लॉन्‍च किए गए। दोनों फोन लाइट शिफ्ट डिजाइन के साथ आते हैं। यह सीधे धूप या अल्ट्रावायलेट लाइट के संपर्क में आने पर फोन के बैक पैनल का कलर लाइट ब्लू से रेड में बदल देता है। यह तकनीक सिर्फ सनराइज ब्लू कलर ऑप्‍शन में ही मिलती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। डायनेमिक रैम एक्सपेंशन फीचर भी मिलता है। इस फीचर के जरिए रैम को 5GB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme 9 Pro 5G सीरीज में स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड 2.0 प्रीलोडेड मिलता है। यह नियॉन ट्रेल, लाइट ट्रेल पोर्ट्रेट, रश ऑवर और लाइट पेंटिंग जैसे फिल्टर देता है। दोनों फोन के बीच अहम अंतर को देखें, तो Realme 9 Pro 5G में 120Hz डिस्प्ले है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, Realme 9 Pro+ 5G में 90Hz का सुपर AMOLED डिस्प्ले और MediaTek का डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर है। Realme 9 Pro 5G का मुकाबला Infinix Zero 5G, Vivo T1 5G और Moto G71 5G से होगा, जबकि Realme 9 Pro+ 5G के सामने Mi 11i, Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Moto Edge 20 जैसी डिवाइसेज हैं। 
 

Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G के इंडिया में दाम 

भारत में Realme 9 Pro 5G की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए हैं। 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, Realme 9 Pro+ 5G की कीमत 6GB + 128GB वैरिएंट के लिए 24,999 रुपये है। इसमें भी 8GB + 128GB ऑप्‍शन है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है। कंपनी ने 8GB + 256GB मॉडल भी ऑफर किया है, जिसके दाम 28,999 रुपये हैं। 
Advertisement

Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G स्मार्टफोन्‍स को ऑरोरा ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है। Realme 9 Pro 5G की बिक्री 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि Realme 9 Pro+ 5G की बिक्री 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। 

दोनों ही फोन फ्लिपकार्ट, Realme.com और अन्‍य चैनलों पर उपलब्ध होंगे। कंपनी HDFC बैंक कार्ड और EMI ट्रांजैक्‍शन करने वाले यूजर्स को 2000 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। 
Advertisement
 

Realme 9 Pro 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Realme 9 Pro 5G स्‍मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है, जिसमें Realme UI 3.0 की लेयर है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6-इंच का फुल-एचडी + LCD डिस्‍प्‍ले है। यह डिवाइस क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है। साथ में एड्रेनो 619 GPU और 8GB तक रैम ऑफर की गई है। Realme 9 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। 

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.2, 3.5mm हेडफोन जैक दिए गए हैं। यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जिसे सपोर्ट करने के लिए 33 वॉट का तेज चार्जर दिया गया है। फोन का वजन 195 ग्राम और थिकनेस 8.5mm है। 
Advertisement
 

Realme 9 Pro+ 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Realme 9 Pro+ 5G भी Android 12 पर बेस्‍ड Realme UI 3.0 पर चलता है। फोन में 6.4 इंच का फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 20:9 का आस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 180Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। यह डिवाइस मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर, माली-G68 MC4 GPU और 8GB तक LPDDR4X रैम से लैस है।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस सोनी के IMX766 सेंसर वाला 50MP का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा फोन में दिया गया है। मेन सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्‍सल का सेंसर फोन में दिया गया है। कई सारे फीचर्स हैं, जिनके जरिए उम्‍दा फोटोग्राफी का दावा किया गया है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.2, GPS/ A-GPS, USB-टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर में एक हार्ट रेट सेंसर भी है। इसके बारे में दावा किया जाता है कि यह हार्ट रेट डिटेक्शन देता है। फोन को 4500mAh की बैटरी से पैक किया गया है, जिसे चार्ज करने के लिए 60वॉट का चार्जर बॉक्‍स में मिलता है। 182 ग्राम वजन वाली यह डिवाइस डुअल स्‍पीकर्स से लैस है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  9. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  10. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.