699 रुपये में खरीदें धांसू फीचर वाला Realme का 5जी स्मार्टफोन!, इस ऑफर से है फायदा

Realme 9 5G (4 GB RAM/64 GB स्टोरेज) की एमआरपी 18,999 रुपये है, लेकिन यह 26 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 13,999 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2023 13:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme 9 5G को फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
  • Realme 9 5G में 6.5 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 9 5G में Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर आता है।

Realme 9 5G में 6.5 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

5जी नेटवर्क जब से भारत में शुरू हुआ है तब से लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि यह कितना तेज चलता है। हालांकि इसकी स्पीड को चेक करने के लिए आपके पास 5जी सपोर्ट वाला फोन होना जरूरी है। अब 5जी फोन पहले जितने महंगे नहीं रह गए हैं। आप 15000 रुपये के बजट में कई 5स्मार्टफोन ऑप्शन को देख सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही सस्ते 5जी स्मार्टफोन Realme 9 5G के बारे में बता रहे हैं, जिसे Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।


Advertisement
Realme 9 5G पर ऑफर

Realme 9 5G (4 GB RAM/64 GB स्टोरेज) की एमआरपी 18,999 रुपये है, लेकिन यह 26 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 13,999 रुपये में मिल रहा है। बीते साल यह फोन मार्च 2022 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट पर 5% कैशबैक मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर के जरिए पुराना या मौजूदा फोन देकर 13,300 रुपये तक कीमत को कम कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपका एक्सचेंज में दिए जाने वाला फोन कंडीशन और मॉडल में उचित होना चाहिए। आप पहले ही इस ऑफर को चेक करने के लिए अपना पिन कोड दर्ज करके उपलब्धता को चेक कर सकते हैं। इस ऑफर से आप अपने पुराने फोन को देकर नया फोन पा सकते हैं और आपका खर्च भी कम होगा।
Advertisement


Realme 9 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme 9 5G में 6.5 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 Hz रिफ्रेश रेट है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 4GB RAM और 64GB ROM मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इस फोन में 48MP का पहला कैमरा, 2MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। रियलमी 9 5जी का रिव्यू पढ़कर फोन के बारे में बेहतर जान सकते हैं।  यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है, जिसकी बदौलत लंबे समय तक इस्तेमाल हो सकता है। इस फोन में Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर आता है, जिसके साथ ARM Mali-G57 MC2 मिलता है। कंपनी इस फोन के साथ एक साल की वारंटी प्रदान करती है।
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready
  • Good performance
  • 90Hz refresh rate display
  • Decent battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications from first-party apps
  • No ultra-wide-angle camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.