Realme 8 फोन 108MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, सलमान खान के हाथों में दिखा फोन!

सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि शाइनिंग रियर पैनल व अनोखे नए कैमरा लेआउट के साथ यह Realme 8 Pro स्मार्टफोन हो सकता है। फोन के बैक पैनल पर “Dare to Leap” टैगलाइन भी लिखी देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 फरवरी 2021 17:41 IST
ख़ास बातें
  • सलमान खान हैं Realme के ब्रांड एम्बेसडर
  • Realme 8 सीरीज़ में मिलेगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा
  • सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है फोन का रियर पैनल

Realme 8 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Realme 8 सीरीज़ के भारत लॉन्च को हाल ही में रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ द्वारा टीज़ किया गया था, जिसमें न केवल इसके भारत लॉन्च की जानकारी मिली थी बल्कि यह भी संकेत मिला था कि आगामी फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। वहीं, अब सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट में कथित रूप से एक तस्वीर साझा की गई है जिसमें आप बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को देख सकते हैं। सलमान खान की इस तस्वीर में आप उनके हाथों में एक स्मार्टफोन देख सकते हैं, जो कि इससे पहले सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि सलमान खान के हाथ में जो फोन है वो रियलमी 8 हो सकता है।

91mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट में एक तस्वीर को पोस्ट किया गया है, इस तस्वीर में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को एक कभी न देखा गया स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया है। जैसे कि सभी जानते हैं सलमान खान Realme स्मार्टफोन्स के ब्रांड एम्बेसडर हैं। इससे पहले वो Realme 6 सीरीज़ और Realme 7 सीरीज़ का भी प्रचार कर चुके हैं। वहीं अब जब कंपनी द्वारा Realme 8 के आगमन का इशारा दे दिया गया है, तभी यह तस्वीर सामने आई है। ऐसे में अटकलें लगाई गई हैं कि उनके द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला यह फोन Realme 8 सीरीज़ का ही कोई फोन हो सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शाइनिंग रियर पैनल व अनोखे नए कैमरा लेआउट के साथ यह Realme 8 Pro स्मार्टफोन हो सकता है। फोन के बैक पैनल पर “Dare to Leap” टैगलाइन भी लिखी देखी जा सकती है।
Advertisement

हाल ही में Realme CEO माधव सेठ ने एक ट्वीट पोस्ट किया है, जिससे संकेत मिला कि आगामी Realme 8 सीरीज़ में 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। ट्वीट के साथ पोस्ट की गई तस्वीर में एक आउटलाइन देखी जा सकती है, जो साफतौर पर क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल की झलक देती है।

पिछले साल, Realme फोन मॉडल नंबर RMX3092 के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में लिस्ट हुआ था। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विटर पर कहा है कि यह मॉडल नंबर Realme 8 से जुड़ा हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम के साथ आएगा। यह फोन एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर काम करेगा।
Advertisement

गौरतलब है कि रियलमी 8 सीरीज़ Realme 7 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न होगी। रियलमी 7 सीरीज़ को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था, जिसमें दो स्मार्टफोन शामिल थे Realme 7 Pro और Realme 7। हालांकि, बाद में इस लाइनअप में दो अन्य फोन जुड़े जिनके नाम थे Realme 7i और Realme 7 5G।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8, Realme 8 Series, Realme, Salman Khan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.