• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा वाले Realme 8 4G और 8 Pro 4G फोन Qualcomm Snapdragon 720G और 730G प्रोसेसर के साथ होंगे लॉन्च!

108MP कैमरा वाले Realme 8 4G और 8 Pro 4G फोन Qualcomm Snapdragon 720G और 730G प्रोसेसर के साथ होंगे लॉन्च!

आपको बता दें, Realme 7 सीरीज़ को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था, जिसमें दो स्मार्टफोन शामिल थे Realme 7 Pro और Realme 7। हालांकि, बाद में इस लाइनअप में दो अन्य फोन जुड़े जिनके नाम थे Realme 7i और Realme 7 5G।

108MP कैमरा वाले Realme 8 4G और 8 Pro 4G फोन Qualcomm Snapdragon 720G और 730G प्रोसेसर के साथ होंगे लॉन्च!

कैमरा स्पेसिफिकेशन के अलावा Realme द्वारा अन्य जानकारी कंफर्म नहीं की गई हैं

ख़ास बातें
  • Realme 8 Pro में मिलेगा 108 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HM2 सेंसर
  • Realme 7 स्मार्टफोन में जहां मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर दिया गया था
  • Realme 7 Pro फोन में स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मौजूद था
विज्ञापन
Realme 8 सीरीज़ पिछले कई कुछ दिनों से सुर्खियों में छाई हुई है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, वो हैं Realme 8 और Realme 8 Pro। हाल ही में Realme ने एक वर्चुअल इवेंट के दौरान कंफर्म किया है कि Realme 8 Pro स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HM2 सेंसर से लैस होगा। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में रियलमी 8 और रियलमी 8 प्रो के प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है। टिप्सटर का दावा है कि यह फोन क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होंगे।

TheLeaks नाम से ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा की गई है कि Realme 8 4G स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस होगा। जबकि  Realme 8 Pro 4G स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस होगा। आपको बता दें, यदि यह लीक सही साबित होती है तो यह सीरीज़ अपने पिछली सीरीज़ के विपरित साबित होगी। Realme 7 स्मार्टफोन में जहां मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर दिया गया था, वहीं Realme 7 Pro फोन में स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मौजूद था। जबकि Realme 7 5G स्मार्टफोन को 800यू प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। इस सीरीज़ के तहत लॉन्च हुआ Realme 7i स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस था।

आपको बता दें, Realme 7 सीरीज़ को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था, जिसमें दो स्मार्टफोन शामिल थे Realme 7 Pro और Realme 7। हालांकि, बाद में इस लाइनअप में दो अन्य फोन जुड़े जिनके नाम थे Realme 7i और Realme 7 5G

गौरतलब है कि रियलमी 8 प्रो स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के अलावा, रियलमी 8 प्रो स्मार्टफोन में ऑल-न्यू इन-सेंसर ज़ूम टेक्नोलॉजी फीचर की जाएगी, जो 3x ज़ूम ऑफर करेगी। साथ ही Realme 8 सीरीज़ पडेटिड Starry Mode के साथ आएगी, जिसको लेकर चीनी कंपनी का कहना है कि यह टाइम लैप्स वीडियो के साथ काम करेगा।

कैमरा स्पेसिफिकेशन के अलावा आगामी स्मार्टफोन्स से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी को Realme द्वारा कंफर्म नहीं किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8, Realme 8 Series, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »