Realme 7 सीरीज़ को एक बार फिर किया गया टीज़, साझा किया गेमिंग वीडियो

Realme के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर 10 सेकंड की एक क्लिप साझा किया है। वह फोन पर PUBG Mobile खेल रहे हैं। जैसा कि हमने बताया कि यह फोन Realme 7 सीरीज़ से संबंधित है।

Realme 7 सीरीज़ को एक बार फिर किया गया टीज़, साझा किया गेमिंग वीडियो

Realme 7 सीरीज़ भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होगी

ख़ास बातें
  • Realme 7 सीरीज़ 3 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी
  • 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और होल-पंच डिज़ाइन की हो चुकी है पुष्टि
  • हाल ही में रियलमी 7 और रियलमी 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं
विज्ञापन
Realme 7 सीरीज़ की गेमिंग क्षमताओं को रियलमी इंडिया के सीईओ ने टीज़ किया है। कार्यकारी ने ट्विटर पर एक छोटी क्लिप पोस्ट की जिसमें वह आगामी स्मार्टफोन में से एक पर PUBG Mobile खेल रहे हैं। यह स्मार्टफोन Realme 7 सीरीज़ में शामिल दो स्मार्टफोन में से एक है। हालांकि उन्होंने फोन को कवर कर रखा था, इसलिए वीडियो में फोन का डिज़ाइन नहीं दिखाई देता है। रियलमी 7 सीरीज़ में Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं और यह सीरीज़ 3 सितंबर को लॉन्च होने वाली हैं। फोन को किसी अन्य बाज़ार से पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Realme के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर 10 सेकंड की एक क्लिप साझा किया है। वह फोन पर PUBG Mobile खेल रहे हैं। जैसा कि हमने बताया कि यह फोन Realme 7 सीरीज़ से संबंधित है। यह स्पष्ट नहीं है कि उनके हाथ में कौन सा फोन है। हालांकि यह स्पष्ट है कि यह फोन Realme 7 या Realme 7 Pro में से एक है। वीडियो में फोन के कैमरा भाग और नीचे के आधे हिस्से को हाथों से ढ़का हुआ है, लेकिन फ्रंट में बायीं ओर एक होल-पंच कैमरा कटआउट दिखाई देता है, जिसकी पुष्टि पहले ही हो चुकी है।
 

बैक पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, जिसका मतलब हो सकता है कि Realme 7 सीरीज़ का यह फोन इन-डिस्प्ले सेंसर के साथ आएगा। क्योंकि पावर बटन में किसी प्रकार का ऊभार नहीं है और इसका साइज़ भी सामान्य है, इसलिए ऐसा हो सकता है कि इसमें किसी प्रकार का साइड-माउंटेड सेंसर नहीं होगा। इसके अलावा, सेठ ने यह भी उल्लेख किया है कि रियलमी 7 सीरीज़ को पहले भारत में लॉन्च किया जा रहा है।
 

Realme 7 specifications (rumoured)

हाल ही में एक नामी टिप्सटर मुकुल शर्मा ने Realme 7 के स्पेसिफिकेशन लीक किए थे, जिसके अनुसार, फोन 6.5 इंच के फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 120 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। रियलमी 7 में मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर इस्तेमाल होगा। इसके अलावा हैंडसेट के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट होंगे- 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी।

फोटो और वीडियो के लिए रियलमी 7 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौज़ूद होगा। यहां 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा हैंडसेट में अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर होगा। आगे की तरफ Realme 7 में एफ/ 2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

लीक में यह भी बताया गया था कि फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। आखिर में बताया गया है कि रियलमी 7 का डाइमेंशन 162.3x75.4x9.4 मिलीमीटर होगा और वज़न 196.5 ग्राम। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।
 

Realme 7 Pro specifications (rumored)

इसी टिपस्टर ने Realme 7 Pro के स्पेसिफिकेशन भी लीक किए थे, जिसके अनुसार, फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में होल-पंच कटआउट होगा, जैसा कि लॉन्च इवेंट के लिए दिए गए आधिकारिक इनविटेशन में भी देखा गया है। दावा है कि फोन स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर काम करेगा और दो कॉन्फिगरेशन में आएगा, जिनमें 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट शामिल होंगे।

Realme 7 Pro को क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आने के लिए कहा गया है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल IMX682 सेंसर, एफ/2.3 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस 119-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) के साथ, 2-मेगापिक्सल ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट सेंसर और 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर शामिल होंगे। रियलमी 7 प्रो में एफ/2.5 अपर्चर और 85-डिग्री FoV के साथ 32-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर हो सकता है।

टिपस्टर का दावा है कि फोन को 4,500mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और हम पहले से ही जानते हैं कि फोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। Realme 7 Pro को डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलेंगे और इसका डाइमेंशन 160.9x74.3x8.7 एमएम और वज़न 182 ग्राम हो सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • कमियां
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built, pleasing design
  • Cameras do well in daylight
  • Stereo speakers sound good
  • Vivid AMOLED display
  • Very fast charging, good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Only 60Hz display
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  2. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  6. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  7. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  8. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »