Realme 7 में हो सकता है हीलियो जी95 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी

नामी टिप्सटर मुकुल शर्मा ने अभी हाल ही में Realme 7 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक किए थे। अब बारी Realme 7 की है। जानकारी दी गई है कि यह फोन 6.5 इंच के फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ आएगा।

Realme 7 में हो सकता है हीलियो जी95 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • Realme 7 में रियलमी 7 प्रो की तुलना में थोड़ा बड़ा डिस्प्ले होने का दावा
  • Realme 7 में एफ/ 2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा
  • रियलमी 7 और रियलमी 7 प्रो को भारत में 3 सितंबर को लॉन्च किया जाना है
विज्ञापन
Realme 7 को भारत में 3 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि 3 सितंबर को चीनी कंपनी अपनी रियलमी 7 सीरीज़ के Realme 7 और Realme 7 Pro से पर्दा उठाने वाली है। याद रहे कि रियलमी 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन गुरुवार को एक टिप्सटर द्वारा लीक किए गए थे। अब इसी टिप्सटर ने रियलमी 7 के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं। दावा किया गया है कि फोन में मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। गौर करने वाली बात है कि Realme ने अभी तक 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के अलावा रियलमी 7 सीरीज़ के किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।
 

Realme 7 specifications (rumoured)

नामी टिप्सटर मुकुल शर्मा ने अभी हाल ही में Realme 7 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक किए थे। अब बारी Realme 7 की है। जानकारी दी गई है कि यह फोन 6.5 इंच के फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 120 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। रियलमी 7 में मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर इस्तेमाल होगा। इसके अलावा हैंडसेट के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट होंगे- 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी।

फोटो और वीडियो के लिए रियलमी 7 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौज़ूद होगा। यहां 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा हैंडसेट में अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर होगा। आगे की तरफ Realme 7 में एफ/ 2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

ट्वीट के मुताबिक, फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। आखिर में बताया गया है कि रियलमी 7 का डाइमेंशन 162.3x75.4x9.4 मिलीमीटर होगा और वज़न 196.5 ग्राम। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।

मज़ेदार बात यह है कि लीक हुई जानकारियों से पता चला है कि Realme 7 में रियलमी 7 प्रो की तुलना में थोड़ा बड़ा डिस्प्ले होगा। इसकी बैटरी भी बड़ी होगी। रियलमी 7 प्रो में 4,500 एमएएच बैटरी दिए जाने का दावा है। हालांकि, 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्रो वेरिएंट तक ही सीमित रहेगा। सबसे अहम अंतर प्रोसेसर का है। रियलमी 7 प्रो हैंडसेट स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ आएगा, जबकि रियलमी 7 में मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर होगा।

याद रहे कि रियलमी 7 और रियलमी 7 प्रो को भारत में 3 सितंबर को लॉन्च किया जाना है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • कमियां
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 7, Realme 7 Specifications, Realme 7 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »