• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 7 Pro की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme 7 Pro की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme 7 Pro की कीमत भारत में 19,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Realme 7 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 21,999 रुपये है।

Realme 7 Pro की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme 7 Pro में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे दो कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Realme 7 Pro की सेल Flipkart और Realme.com पर होगी शुरू
  • Realme 7 के साथ लॉन्च हुआ था रियलमी 7 प्रो
  • फोन में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Realme 7 Pro स्मार्टफोन की पहली सेल आज आयोजित की जाएगी, जो कि दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी। रियलमी 7 प्रो स्मार्टफोन पिछले दिनों Realme 7 के साथ लॉन्च किया गया था। रियलमी 7 की पहली सेल 10 सितंबर को आयोजित की गई थी, जबकि इस फोन की पहली सेल आज से शुरू हो रही है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी 7 प्रो स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, होलपंच डिस्प्ले डिज़ाइन, स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर व 8 जीबी रैम से लैस है। इसके अलावा इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एटमस मौजूद है। साथ ही इस फोन में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
 

Realme 7 Pro price in India, sale details

रियलमी 7 प्रो की कीमत भारत में 19,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Realme 7 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 21,999 रुपये है। स्मार्टफोन मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट रंग में आता है। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी।
 

   

Realme 7 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। डिस्प्ले 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

Realme 7 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोमसेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में आपको एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

रियलमी 7 प्रो में 128 जीबी तक UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

Realme 7 Pro के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

रियलमी 7 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी है। यह कंपनी की अपनी 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.9x74.3x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built, pleasing design
  • Cameras do well in daylight
  • Stereo speakers sound good
  • Vivid AMOLED display
  • Very fast charging, good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Only 60Hz display
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  2. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  3. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  4. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
  5. Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  6. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  7. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  9. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  10. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »