Realme 7 Pro की सेल आज फिर से, ऐसे मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

Realme 7 Pro की यह दूसरी फ्लैश सेल है, जो दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Realme 7 Pro की सेल आज फिर से, ऐसे मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

Realme 7 Pro की भारत में कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Realme 7 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी
  • Flipkart और Realme.com के जरिए बेचा जाएगा फोन
  • सेल के दौरान ई-कॉमर्स पोर्टल बैंक ऑफर्स की पेशकश भी कर रहा है
विज्ञापन
Realme 7 Pro की पहली सेल इस हफ्ते की शुरुआत में आयोजित की गई थी और अब कंपनी इस फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को एक और मौका दे रही है। आज से Flipkart पर Big Saving Days सेल की शुरुआत भी हुई है। फ्लिपकार्ट के अलावा फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बेचा जाएगा। रियलमी 7 प्रो की मुख्य खासियतें 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर व 8 जीबी रैम हैं। इसका एक और मुख्य आकर्षण है, वो है इसमें जबरदस्त 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का शामिल होना।
 

Realme 7 Pro price in India, sale details

रियलमी 7 प्रो की कीमत भारत में 19,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Realme 7 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 21,999 रुपये है। स्मार्टफोन मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट रंग में आता है। फोन की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी।

Flipkart पर Big Saving Days सेल भी चल रही है, जिसके चलते फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। यदि आप Realme 7 Pro को SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के ज़रिए खरीदते हैं, तो आपको 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,250 रुपये) की छूट भी मिलेगी। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट या कैशबैक भी मिलेगा। किश्तों पर खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 2,223 रुपये से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीद सकते हैं। Realme.com से फोन खरीदने वाले ग्राहक यदि मोबिक्विक के जरिए भुगतान करेंगे तो उन्हें 500 रुपये कीमत का सुपरकैश मिलेगा।
 
 

Realme 7 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। डिस्प्ले 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

Realme 7 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोमसेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में आपको एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

रियलमी 7 प्रो में 128 जीबी तक UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

Realme 7 Pro के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

रियलमी 7 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी है। यह कंपनी की अपनी 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.9x74.3x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built, pleasing design
  • Cameras do well in daylight
  • Stereo speakers sound good
  • Vivid AMOLED display
  • Very fast charging, good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Only 60Hz display
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में  M5 चिप के साथ लॉन्च किया नया MacBook Air, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. OnePlus 15T देगा धाकड़ परफॉर्मेंस, AnTuTu स्कोर में दिखा iQOO 15 Ultra जैसा दम!
  5. Tecno Camon 50 Ultra 5G में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  6. WhatsApp के लिए चुकाने होंगे पैसे! कंपनी ला रही पेड वर्जन, मिलेंगे खास फीचर्स और कंट्रोल
  7. 17 साल तक चल सकता है Xiaomi का नया स्टडी लैम्प! 12700 ल्यूमेन की रोशनी, AI फीचर्स भी, जानें कीमत
  8. 10 करोड़ साल पहले का डायनासोर मिला! पानी में तैरता था खूंखार शिकारी
  9. POCO X8 Pro होगा 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 2 कैमरा के साथ 26 मार्च को लॉन्च!
  10. Realme Narzo 90 5G vs Samsung Galaxy F36 5G vs Moto G96 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »