Realme 7 की फ्लैश सेल आज एक बार फिर से, इस कीमत पर खरीदें

Realme 7 की सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल है। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन 30 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस आता है।

Realme 7 की फ्लैश सेल आज एक बार फिर से, इस कीमत पर खरीदें

Realme 7 की भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme 7 की पहली सेल सुपरहिट होने का दावा कर चुकी है कंपनी
  • यह इस फोन की दूसरी फ्लैश सेल है
  • कुछ ऑफर्स के साथ दोपहर 12 बजे शुरू होगी फ्लैश सेल
विज्ञापन
Realme 7 की पिछली सेल ने कंपनी के मुकाबिक धूम मचाई थी। कंपनी ने दावा किया है कि पहली सेल में 1.8 लाख यूनिट्स बिके। अब आज फोन की दूसरी फ्लैश सेल आयोजित होने जा रही है। स्मार्टफोन पिछले हफ्ते Realme 7 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। Realme 7 की सबसे बड़ी खासियत इसकी आकर्षित कीमत पर मिलने वाला 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश पैनल वाला डिस्प्ले और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग आउटपुट है। इसके अलावा फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले 8 जीबी तक रैम से लैस आता है। आइए रियलमी 7 की सेल से जुड़ी सभी बातों को जानते हैं।
 

Realme 7 price in India, sale offers

रियलमी 7 की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे ग्राहक 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। कलर ऑप्शन की बात करें, तो रियलमी 7 फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट रंग में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

फोन आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर बेचा जाएगा। फ्लिपकार्ट पर Realme 7 की खरीद करते समय यदि आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा और साथ ही दो साल की डिस्कवरी प्लस प्रीमियम सदस्यता भी। इसके अलावा फोन को 1,667 प्रति माह से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीदा जा सकता है। Realme.com पर फोन को MobiKwik के ज़रिए खरीदने पर 500 रुपये का मोबिक्विक सुपरकैश मिलेगा।
 

   

Realme 7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं।

यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाला है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर व 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर है। सेल्फी के लिए Realme 7 हैंडसेट 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है।

Realme 7 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, यह 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 162.3x75.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 196.5 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • कमियां
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds Air8 Pro भारत में लॉन्च, 50 घंटे बैटरी, सुपर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर, जानें कीमत
  2. Realme Watch S5 लॉन्च, 20 दिन चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  3. Apple Watch अब बताएगी नींद में सांस रुकने की समस्या, भारत में आया नया फीचर
  4. 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Realme 16T 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर लॉन्च, मिनटों में भरेगा टायर में हवा, जानें सबकुछ
  6. Redmi Note 17 Pro Max में मिल सकता है 200MP कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! लिस्टिंग आई सामने
  7. OnePlus Nord 6 हो गया महंगा! 9000mAh बैटरी वाले फोन के लिए अब चुकाने होंगे इतने हजार ज्यादा
  8. Motorola का फ्लिप फोन हुआ 43 हजार से भी ज्यादा सस्ता, यहां गिरी जबरदस्त कीमत
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में मिल सकता है अबतक का सबसे धांसू कैमरा! फीचर्स लीक
  10. Xiaomi Clip ओपन ईयर ईयरबड्स लॉन्च, 38 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »