Realme 6i भारत में 14 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, Flipkart ने किया टीज़

Flipkart ने Realme 6i के भारत लॉन्च को टीज़ करने के लिए एक तस्वीर पोस्ट की, जिससे पता चलता है कि इस फोन की कीमत को 15,000 रुपये से कम रखा जाएगा।

Realme 6i भारत में 14 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, Flipkart ने किया टीज़

Realme C11 भी 14 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रहा है

ख़ास बातें
  • Realme C11 के साथ 14 जुलाई को लॉन्च हो सकता है Realme 6i
  • होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा के साथ आता है नया रियलमी फोन
  • फ्लिपकार्ट टीज़र से रियलमी 6आई की भारत में कीमत का भी मिला अंदाज़ा
विज्ञापन
Realme 6i को भारत में Realme C11 के साथ 14 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक रियलमी 6आई के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन Flipkart ने शुक्रवार को अपने मोबाइल ऐप के जरिए नए Realme फोन के लॉन्च की जानकारी साझा की। रियलमी 6आई 15,000 रुपये प्राइस रेंज में आने के लिए टीज़ किया गया है। यह Realme 6s का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है, जिसे मई में यूरोप में लॉन्च किया गया था। हालांकि, एक Realme 6i मॉडल मार्च में म्यांमार में लॉन्च किया गया था, जिसमें फ्लिपकार्ट में देखी गई स्पेसिफिकेशन से अलग स्पेसिफिकेशन थी।

Flipkart ने अपने मोबाइल ऐप के होम स्क्रीन पर Realme 6i लॉन्च की एक तस्वीर पोस्ट की, जैसा कि टिपस्टर सुधांशु अंबोरे ने ट्वीट किया था। तस्वीर में लिखे गए टेक्स्ट से पता चलता है कि इस फोन का नाम Realme 6i होगा और यह 15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। यह भी दावा किया गया है कि यह इस रेंज का सबसे शक्तीशाली स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा तस्वीर इसके 14 जुलाई को लॉन्च होने की जानकारी देती है।

टिपस्टर द्वारा पोस्ट की गई एक अन्य तस्वीर बताती है कि फ्लिपकार्ट ने Realme 6i के स्पेसिफिकेशन की जानकारी के लिए एक माइक्रोसाइट भी बनाई है। उस तस्वीर में फोन में मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिए जाने की जानकारी दी गई है। फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा।
 
realme

ट्विटर पर रिपोर्ट किए जाने के बाद फ्लिपकार्ट ने Realme 6i की लिस्टिंग को हटा दिया था। Gadgets 360 ऐप पर इस लिस्टिंग को सत्यापित करने में असमर्थ था। हालांकि अब यह काफी हद तक साफ हो गया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 14 जुलाई को Realme C11 के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

पिछले हफ्ते, Realme 6i का कथित पोस्टर ऑनलाइन सामने आया था जो भारत में इसके जल्द लॉन्च होने की ओर संकेत देता था। उस पोस्टर में नए रियलमी फोन की एक तस्वीर भी दिखाई गई थी। यह फ्लिपकार्ट में दिखाई गई तस्वीर से मेल खाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »