Realme 6 Pro में हो सकता है 8 जीबी रैम और Android 10

Realme 6 Pro के लेटेस्ट लीक में यह पता चला है कि फोन 8 जीबी रैम और लेटेस्ट Android 10 सॉफ्टवेयर के साथ आएगा। रियलमी 6 प्रो में 1.8 गीगाहर्टज़ क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा।

Realme 6 Pro में हो सकता है 8 जीबी रैम और Android 10

Realme 6 Pro भारत में रियलमी 6 और रियलमी फिटनेस बैंड के साथ लॉन्च होगा

ख़ास बातें
  • Realme 6 Pro गीकबेंच में लिस्ट हुआ है
  • लिस्टिंग में फोन 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ देखा गया है
  • रियलमी 6 प्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा
विज्ञापन
Realme 6 Pro स्मार्टफोन अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है और अब लॉन्च के नज़दीक आने के साथ रियलमी के आगामी फोन को लेकर लीक्स भी आने शुरू हो गए हैं। गुरुवार को फोन की तस्वीरें लीक हुई थी और अब रियलमी 6 प्रो प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। Realme 6 सीरीज में कंपनी दो फोन लॉन्च करने जा रही है। इनमें रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो शामिल हैं। इन दोनों फोन को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी रियलमी 6 सीरीज़ को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च करेगी। इवेंट में कंपनी अपना फिटनेस बैंड भी पेश करने जा रही है। यह भारत में रियलमी का पहला फिटनेस बैंड होगा।

गीकबेंच पर फोन को मॉडल नंबर RMX2061 के साथ देखा गया है। इस मॉडल नंबर को Realme 6 Pro बताया जा रहा है। फोन को पहले इसी मॉडल नंबर के साथ IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है।

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि रियलमी 6 प्रो 8 जीबी रैम और लेटेस्ट Android 10 सॉफ्टवेयर के साथ आएगा। रियलमी 6 प्रो में 1.8 गीगाहर्टज़ क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि फिलहाल प्रोसेसर का नाम आधारिक तौर पर बताया नहीं गया है। पिछली रिपोर्टों को सच माना जाए तो कंपनी फोन को Snapdragon 720G प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। गीकबेंच पर रियलमी 6 प्रो ने सिंगल-कोर टेस्ट में 571 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1676 स्कोर हासिल  किया है।

इसस पहले Realme 6 Pro का कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हुई थी। यह रेंडर एक चीनी टिप्सटर साझा किया था। टिप्सटर ने फोन के नाम को लेकर चुप्पी बनाए रखी है, लेकिन पिछले हिस्से पर मौज़ूद कैमरा सेटअप और उसकी पोज़ीशनिंग से प्रतीत होता है कि यह Realme 6 Pro स्मार्टफोन है। रेंडर से पता चला है कि फोन में चार रियर कैमरे होंगे, जो वर्टिकल पोज़ीशन में दिए जाएंगे। सेटअप फोन के पिछले हिस्से पर बायीं तरफ किनारे पर है।

रेंडर में बैक पैनल ग्रेडिएंट फिनिश के साथ देखा गया है। इन फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होने की पुष्टि की जा चुकी है। कैमरा सेटअप 20x ज़ूम को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा रियलमी 6 सीरीज का डिस्प्ले फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। हालांकि, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सिर्फ प्रो वेरिएंट तक सीमित होगा, इसमें अभी भी संशय है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  5. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  6. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  7. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  9. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  10. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »