Realme 5i होगा भारत में 9 जनवरी को लॉन्च, Flipkart पर टीज़र ज़ारी

रियलमी 5आई को 9 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट को कंपनी के सोशल चैनल और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Realme 5i होगा भारत में 9 जनवरी को लॉन्च, Flipkart पर टीज़र ज़ारी

Realme 5i होगा चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • 6.5 इंच मिनी ड्रॉप डिस्प्ले से लैस होगा रियलमी 5आई
  • Realme 5i को फ्लिपकार्ट पर बेचा जाना तय
  • Realme 5i एंड्रॉयड पाई पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर चलेगा
विज्ञापन
Realme 5i बीते कुछ दिनों से सुर्खियों का हिस्सा है। इस फोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट से लेकर Geekbench पर लिस्ट किया जा चुका है। हाल ही में Realme के वियतनाम फेसबुक पेज पर इस स्मार्टफोन को 6 जनवरी को लॉन्च करने का टीज़र ज़ारी किया गया था। अब रियलमी ने आधिकारिक पोस्ट जारी करके बताया है कि रियलमी 5आई को 9 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। रियलमी ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि इसे किस मार्केट में पेश किया जा रहा है।

Realme Mobiles ने ट्वीट करके बताया है कि रियलमी 5आई को 9 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट को कंपनी के सोशल चैनल और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। ट्वीट में एक माइक्रोसाइट का भी ज़िक्र है। इस साइट पर फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन बताए गए हैं। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी 9 जनवरी को इस फोन को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है।

Realme 5i का टीज़र फ्लिपकार्ट पर जारी किया गया है। दूसरी तरफ, रियलमी वियतनाम ने एक बार फिर अपने फेसबुक पेज से दावा किया है कि इस फोन को 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके ब्लू और ग्रीन कलर वेरिएंट होंगे।
 
realme

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रियलमी 5आई के कुछ स्पेसिफिकेशन माइक्रोसाइट पर लिस्ट किए जाने से सार्वजनिक हो गए हैं। यह स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी, क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 6.5 इंच मिनी ड्रॉप डिस्प्ले और एक 'पावरफुल' स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगा। लॉन्च इस हफ्ते ही है, ऐसे में हमें जल्द ही इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी मिलेगी।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी 5आई में 6.52 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे, 8 मेगापिक्सल के वाइड एंगल कैमरे, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरे के साथ आएगा। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। रियलमी 5आई की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर चलेगा।

बता दें कि आज की तारीख में रियलमी 5 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन पहले से मार्केट में मौज़ूद हैं- Realme 5, Realme 5s और Realme 5 Pro। अब रियलमी 5आई को लाने की तैयारी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • No fast charging
  • Below average low-light camera performance
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 5i, Realme, Realme 5i India Launch

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »