Realme 5 सेल आज रात 8 बजे Flipkart पर, जानें ऑफर्स

Realme 5 Sale: रियलमी 5 सेल के लिए आज एक बार फिर Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट रियलमी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। जानें ऑफर्स।

Realme 5 सेल आज रात 8 बजे Flipkart पर, जानें ऑफर्स

Realme 5 Sale: रियलमी 5 सेल आज रात 8 बजे Flipkart पर

ख़ास बातें
  • Realme 5 Price 9,999 रुपये से शुरू
  • रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • Realme 5 Sale होगी Flipkart पर
विज्ञापन
Realme 5 Sale: रियलमी 5 खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए काम की खबर है। रियलमी 5 की सेल दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी, पहली सेल में जो ग्राहक हैंडसेट को नहीं खरीद पाए उनके पास एक और मौका है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें की फोन की अगली सेल आज रात 8 बजे एक बार फिर शुरू होगी। Realme 5 को  Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट रियलमी डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है। रियलमी 5 की अहम खासियतों की अगर बात करें तो यह हैंडसेट चार रियर कैमरों के साथ उतारा गया है। रियलमी 5 स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

रियलमी मोबाइल के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके रियलमी 5 की अगली सेल के बारे में बताया गया है। याद करा दें कि Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने पिछले महीने रियलमी 5 को Realme 5 Pro के साथ भारत में लॉन्च किया था। रियलमी 5 प्रो की पहली सेल 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।
 

Realme 5 price in India, सेल ऑफर्स

रियलमी 5 को पिछले महीने भारतीय बाजार में Realme 5 Pro के साथ उतारा गया है। रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो दोनों ही हैंडसेट चार रियर कैमरों के साथ उतारे गए हैं, रियलमी 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होगी।
रियलमी 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 11,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें- Realme 5 और Redmi Note 7S में कौन बेहतर?


Realme 5 की बिक्री दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर शुरू होगी। रियलमी 5 के दो कलर वेरिएंट हैं, क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल। सेल ऑफर्स की बात करें तो Flipkart पर 99 रुपये में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान, बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

रियलमी की आधिकारिक साइट पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो Paytm UPI के जरिए भुगतान पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक, 750 रुपये की Paytm First मेंबरशिप भी मुफ्त मिलेगी, इसके अलावा MobiKwik से भुगतान पर 10 प्रतिशत सुपरकैश (1500 रुपये) मिलेगा।
 

Realme 5 specifications

डुअल-सिम रियलमी 5 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर (एफ/ 2.25 अपर्चर और 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस), 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) है। कैमरा सेटअप इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एआई ब्यूटिफिकेशन टेक से लैस है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी टाइप शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। रियलमी 5 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.6x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 198 ग्राम। इस फोन में भी पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • कमियां
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »