Realme 5 हो सकता है 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला रियलमी फोन

Realme कल यानी 8 अगस्त को भारत में अपने पहले 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन को लॉन्च करेगी। जानें इसके बारे में।

Realme 5 हो सकता है 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला रियलमी फोन

Realme 5 हो सकता है 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला रियलमी फोन

ख़ास बातें
  • Realme का 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन 4 रियर कैमरों से होगा लैस
  • Samsung का नया 64-megapixel ISOCELL GW1 सेंसर हो सकता है इस फोन में
  • रियलमी का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन सबसे पहले भारत में होगा लॉन्च
विज्ञापन
Realme कल यानी 8 अगस्त को भारत में अपने पहले 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन को लॉन्च करेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने इस बात का संकेत दिया है कि आखिर इस फोन का नाम क्या हो सकता है। माधव सेठ ने ट्विटर पर अपने अकाउंट के नाम को चेंज कर अब Madhav ‘5' Quad कर दिया है, यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि फोन को Realme 5 नाम से कल लॉन्च किया जा सकता है।

चीनी संस्कृति में नंबर 4 को अशुभ माना जाता है, ऐसे में हो सकता है कि Realme 3 और Realme 3 Pro के बाद अब कंपनी नंबर 4 को छोड़ना चाहती है। फोन का नाम Realme 5 Pro भी हो सकता है, नाम की पुष्टि के लिए हमें कल लॉन्च इवेंट तक का इंतज़ार करना होगा।

माधव सेठ ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं और उन्होंने अब ट्विटर पर अपने अकाउंट नाम बदलकर माधव क्वाड 5 कर दिया है। नंबर 5 इस बात का संकेत दे रहा है कि आगामी फोन का नाम रियलमी 5 या फिर रियलमी 5 प्रो हो सकता है। कंपनी पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि रियलमी का यह फोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा। याद करा दें कि पहले भी माधव सेठ ने रियलमी एक्स के लॉन्च से पहले अकाउंट का नाम बदलकर Madhav X कर दिया था। बता दें कि यह सभी जानकारी फिलहाल अटकलों के आधार पर है।

रियलमी के 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन को कल यानी 8 अगस्त को भारत में पेश किया जाएगा तो वहीं चीन में इस हैंडसेट को 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि रियलमी अपने इस फोन में सैमसंग ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन फिलहाल कंपनी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Madhav Sheth
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »