Realme 3i में होगा 6.22 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, टीज़र ज़ारी

फ्लिपकार्ट ने Realme 3i के टीज़र पेज को अपडेट करके बताया है कि रियलमी 3आई 6.22 इंच के वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 जुलाई 2019 17:45 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 3आई हैंडसेट रियलमी 3 का सस्ता वेरिएंट होने का दावा
  • हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आएगा रियलमी 3आई
  • Realme 3i की बैटरी 4,230 एमएएच की होगी

Realme 3i का नया टीज़र फ्लिपकार्ट पर ज़ारी

Realme 3i को भारतीय मार्केट में 15 जुलाई को रियलमी एक्स के साथ लॉन्च किया जाना है। कंपनी इस फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लगातार नए टीज़र ज़ारी कर रही है। अब बताया गया है कि रियलमी 3आई में ड्यूड्रॉप डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल साफ है कि इसमें निचले हिस्से पर पतला सा बॉर्डर है। टीज़र से पुष्टि हो गई है कि रियलमी 3आई में 6.22 इंच का डिस्प्ले होगा। पहले कंपनी ने बताया था कि फोन 4,230 एमएएच बैटरी और हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आएगा।

फ्लिपकार्ट ने रियलमी 3आई के टीज़र पेज को अपडेट करके बताया है कि रियलमी 3आई 6.22 इंच के वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा। फ्रंट पैनल को लेकर ज़ारी किए गए नए टीज़र से पहले Flipkart ऐप पर बैकपैनल पर टीज़र ज़ारी किया गया था।
Advertisement

अब तक ज़ारी किए गए टीज़र्स के मुताबिक, रियलमी 3आई के दो कलर वेरिएंट होंगे- लाल और ब्लू। यह ग्रेडिएंट डायमंड बैक पैनल के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। यहीं पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी और हीलियो पी60 प्रोसेसर है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि रियलमी 3आई हैंडसेट रियलमी 3 का सस्ता वेरिएंट होगा। बता दें कि भारत में रियलमी 3 को इसी साल 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। इस फोन को गीकबेंच पर भी लिस्ट किया जा चुका है। इस लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि रियलमी 3आई एंड्रॉयड पर चलेगा और इसमें 4 जीबी रैम होंगे।
Advertisement

स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 15 जुलाई को रियलमी एक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 3i, Realme 3i Specifications, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.