Realme 3 में होगा हीलियो पी70 प्रोसेसर और 4,230 एमएएच बैटरी

Realme 3 को भारत में लॉन्च किए जाने से पहले इस फोन का टीज़र Flipkart पर जारी किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर माइक्रोसाइट लाइव हो जाने के बाद रियलमी फोन की उपलब्धता की पुष्टि हो गई है।

Realme 3 में होगा हीलियो पी70 प्रोसेसर और 4,230 एमएएच बैटरी

Photo Credit: Flipkart

ख़ास बातें
  • Realme 3 वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा
  • Realme 4 मार्च को अपने रियलमी 3 हैंडसेट को लॉन्च करेगी
  • Realme अपने इवेंट में Realme 3 Pro को भी लॉन्च कर सकती है
विज्ञापन
Realme 3 को भारत में लॉन्च किए जाने से पहले इस फोन का टीज़र Flipkart पर जारी किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर माइक्रोसाइट लाइव हो जाने के बाद रियलमी फोन की उपलब्धता की पुष्टि हो गई है। माइक्रोसाइट से Realme 3 के चुनिंदा स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। साइट पर 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का ज़िक्र है। बता दें कि Realme 3 को भारत में 4 मार्च को लॉन्च किया जाना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रियलमी 3 हैंडसेट के साथ मार्केट में Realme 3 Pro को भी उतारा जा सकता है। मार्केट में इसकी भिड़ंत Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro जैसे हैंडसेट से होगी।

फ्लिपकार्ट की साइट पर Redmi Note 7 में मौज़ूद 14एनएम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर पर चुटकी ली गई है। जबकि यह फोन 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आएगा। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रिलयमी 3 हैंडसेट के भारतीय वेरिएंट में हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Flipkart ने पुष्टि की है कि Realme 3 वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। इसके अलावा ऑनलाइन लिस्टिंग से खुलासा हुआ कि रियलमी का यह हैंडसेट 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि गुरुवार को ही लॉन्च किए गए रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो हैंडसेट भी 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं।

माइक्रोसाइट पर यह भी दावा है कि रियलमी 3 अविश्वसनीय कीमत में मिलेगा। हालांकि, इस मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Realme 4 मार्च को अपने रियलमी 3 हैंडसेट को लॉन्च करेगी। पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि रियलमी का यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और डायमंड कट कवर के साथ आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले और ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट है।

Realme 3 के अलावा एक टीज़र पोस्टर से इशारा मिला है कि Realme अपने इवेंट में Realme 3 Pro को भी लॉन्च कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 3, Realme 3 Pro, Realme, Flipkart
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »