Realme 3 की तस्वीर लीक, हीलिया पी70 प्रोसेसर होने का दावा

बेहद ही कम वक्त में Realme ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट अपने लिए खासा नाम बनाया है। कंपनी की किफायती दाम में मजबूत हार्डवेयर वाले हैंडसेट पेश करने की रणनीति को ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया है।

Realme 3 की तस्वीर लीक, हीलिया पी70 प्रोसेसर होने का दावा

Photo Credit: Twitter/ @ishanagarwal24

ख़ास बातें
  • Realme 3 में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 दिए जाने का दावा
  • पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी 3 के दो प्रोसेसर वेरिेएंट होंगे
  • Realme 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
विज्ञापन
बेहद ही कम वक्त में Realme ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट अपने लिए खासा नाम बनाया है। कंपनी की किफायती दाम में मजबूत हार्डवेयर वाले हैंडसेट पेश करने की रणनीति को ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया है। जानकारी मिल चुकी है कि Realme जल्द ही अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Realme 2 का अपग्रेड लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने बताया है कि रियलमी 3 हैंडसेट को 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस संबंध में कई टीज़र भी ज़ारी किए गए हैं। दूसरी तरफ, Realme के एक और डिवाइस Realme A1 के बारे में जानकारी मिली है, इसे Realme 3 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने कथित Realme 3 की ताज़ा तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में नज़र आ रहे डिवाइस में वाटरड्रॉप नॉच और चौड़े बेज़ल साफ नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा फोन का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर भी नज़र आ रहा है। फोन को 137,976 का स्कोर मिला है।

इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX1825 है और इशान अग्रवाल का दावा है कि यह रियलमी 3 ही है। इस ट्वीट में इशान अग्रवाल ने बताया है कि फोन मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस हो होगा और यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी 3 के दो प्रोसेसर वेरिेएंट होंगे। फोन में अलग-अलग मीडियाटेक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। ग्लोबल वेरिएंट मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आएगा। एक मॉडल हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आएगा जिसे सिर्फ भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट के साथ आएगा। दावा है कि Realme 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है।

बता दें कि Realme 3 हैंडसेट कंपनी के Realme 2 हैंडसेट का अपग्रेड है जिसे बीते साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। Realme के सीईओ माधव शेठ ने पहले ही जानकारी दी थी कि Realme 3 को 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »