Realme 2 में होगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, फ्लिपकार्ट पर हो सकती है बिक्री

भारत में Realme 2 को 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Realme 1 की तरह रियलमी 2 भी डिस्प्ले नॉच और डायमंड कट बैक डिजाइन के साथ आएगा।

Realme 2 में होगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, फ्लिपकार्ट पर हो सकती है बिक्री
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा Realme 2
  • डिस्प्ले नॉच और डायमंड कट बैक डिजाइन के साथ आएगा रियलमी 2
  • Realme 2 में मिल सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Realme 2 भारत में 28 अगस्त को लॉन्च होगा। लॉन्च से कुछ दिनों पहले कंपनी ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि Realme 1 की तरह रियलमी 2 भी डिस्प्ले नॉच और डायमंड कट बैक डिजाइन के साथ आएगा। इतना ही नहीं, यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा। फ्लिपकार्ट पेज पर 'Real' लिखा है जो इस और इशारा कर रहा है कि रियलमी 2 Flipkart पर उपलब्ध हो सकता है। लेकिन यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि रियलमी 2 फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा भी या नहीं। हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo के सब-ब्रांड Realme का यह हैंडसेट ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में मिलेगा।

Realme और Qualcomm दोनों ही कंपनियों ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है। ट्वीट से पता चला है कि Realme 1 के अपग्रेड वर्जन Realme 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेगा। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि आखिर कौन सा SoC का इस्तेमाल होगा। रियलमी 2 में डुअल कैमरा सेटअप और दमदार बैटरी बैकअप मिलेगा। Realme 2 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। 28 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट में Realme 2 की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता लग पाएगा।

याद करा दें कि भारत में Realme 1 के लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही Realme 2 को उतारा जा रहा है। Realme 1 की भारत में कीमत 8,990 रुपये है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है। रियलमी 1 फ्लिपकार्ट पर नहीं बल्कि Amazon पर बेचा जाता है। Realme 1 स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। पावरबैक के लिए 3410 एमएएच की बैटरी दी गई है। Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 2, Realme 2 india launch, Flipkart
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »