Realme 2 Pro, Realme 2 और Realme C1 को मिला सॉफ्टवेयर अपडेट

Realme ने अपने Realme 2 Pro, Realme 2 और Realme C1 स्मार्टफोन के लिए नया कलरओएस अपडेट ज़ारी किया है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट को ओवर द एयर ज़ारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मार्च 2019 13:08 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 2 प्रो का अपडेट मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है
  • रियलमी सी1 के अपडेट का बिल्ड नंबर Realme 2 वाला ही है
  • रियलमी 2 यूज़र्स को मिलेंगे दो नए फीचर
Realme ने अपने Realme 2 Pro, Realme 2 और Realme C1 स्मार्टफोन के लिए नया कलरओएस अपडेट ज़ारी किया है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट को ओवर द एयर ज़ारी किया जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में Realme 2 Pro, Realme 2 और Realme C1 के हर यूज़र को यह अपडेट मिल जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस कलरओएस अपडेट में मुख्य तौर पर मार्च का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच है। अपडेट को भारत में जारी कर दिया गया है। Realme ने अपडेट फाइल्स को अपनी वेबसाइट पर भी पब्लिश किया है जिससे मैनुअल इंस्टॉलेशन में मदद मिलेगी।

Realme ने अपनी वेबसाइट पर नए सॉफ्टवेयर अपडेट लाए जाने की जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, रियलमी 2 प्रो के अपडेट का सॉफ्टवेयर बिल्ड नंबर RMX1801EX_11.A.17_0170_201903151409 है और यह सिर्फ मार्च के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। कंपनी ने यह भी ऐलान किया कि कलरओएस 6 अपडेट जल्द ही फोन में नए फीचर लाएगा। हमारे टीम के एक सदस्य को भी यह अपडेट मिला है।
 

रियलमी 2 के अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1805EX_11.A.25_0250_201903192122 है। यह मार्च के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से तो लैस है ही। साथ में यूज़र्स को एक्सपर्ट मोड और फिंगरप्रिंट से तस्वीरें खींचने की भी सुविधा मिल जाएगी। फिंगरप्रिंट शूटिंग फीचर की मदद से यूज़र कैमरा ऐप इस्तेमाल करने के दौरान फिंगरप्रिंट सेंसर से तस्वीरें खींच पाएंगे। रियलमी सी1 के अपडेट का बिल्ड नंबर Realme 2 वाला ही है। लेकिन यह अपडेट फिंगरप्रिंट शूटिंग मोड के साथ नहीं आता है।

अन्य Realme फोन की बात करें तो Realme U1 को पहले ही मार्च का सिक्योरिटी अपडेट मिल चुका है। देखा जाए तो Realme 1 और Realme 3 कंपनी के दो मात्र फोन हैं जिन्हे इस महीने का सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिला है।
Advertisement

याद रहे कि ओप्पो से अलग होकर बनी Realme कंपनी ने Realme 2 Pro और Realme C1 स्मार्टफोन को बीते साल सितंबर में लॉन्च किया था। जबकि Realme 2 भारत में अगस्त 2018 में आया।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • Bad
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stellar battery life
  • Unique, snazzy design
  • Bad
  • Average cameras
  • Dim, reflective display
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 2 Pro, Realme C1, Realme 2, Realme

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.