Realme 2 आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Oppo का सब-ब्रांड रियलमी आज भारत में अपना दूसरा बजट स्मार्टफोन Realme 2 को लॉन्च करेगा। रियलमी 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बेचा जाएगा।

Realme 2 आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा लेटेस्ट रियलमी हैंडसेट में
  • डिस्प्ले नॉच और डायमंड कट बैक डिजाइन के साथ आएगा रियलमी 2
  • Realme 2 की बैटरी 4230 एमएएच की होगी
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo का सब-ब्रांड रियलमी आज भारत में अपना दूसरा बजट स्मार्टफोन Realme 2 को लॉन्च करेगा। पिछले कुछ समय से रियलमी 2 के कई टीजर सामने आ चुके हैं। टीजर के मुताबिक, Realme 2 में आपको डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे और मल्टी कलर ऑप्शन मिलेंगे। रियलमी 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बेचा जाएगा। Realme 1 का अपग्रेड वर्जन है रियलमी 2। बता दें कि रियलमी 1 की बिक्री Amazon पर होती है। Realme 2 लॉन्च इवेंट दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। रियलमी 2 लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक Facebook पेज पर होगी। हमने आपके लिए लाइव स्ट्रीमिंग का लिंक लगाया है। इवेंट शुरू होने के बाद आप नीचे दिए गए प्ले बटन पर क्लिक कर, लॉन्च इवेंट को घर बैठे देख पाएंगे।

Realme 2 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन
उम्मीद है कि रियलमी 2 की कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम हो सकती है। कंपनी ने दावा किया है कि इस दाम में यह ऐसा पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें ग्राहकों को डिस्प्ले नॉच मिलेगी। कीमत और उपलब्धता की सटीक जानकारी तो लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी। ग्राहक फ्लिपकार्ट पेज पर भी लॉइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे। Realme 2 की बैटरी 4230 एमएएच की होगी जो बीते साल के Realme 1 की 3,410 एमएएच बैटरी से 20 फीसदी बड़ी है।



इसे डायमंड रेड, ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले हिस्से पर कंपनी की पहचान बन चुका डायमंड कट डिज़ाइन होगा। बैक पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। पहले Realme, Oppo का एक सब-ब्रांड था। लेकिन अब इसे अलग ई-कॉमर्स ब्रांड बना दिया गया है। Realme ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Realme 2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी ने प्रोसेसर के नाम का खुलासा किया था। याद रहे कि Realme 1 मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आता है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 2, Oppo, Realme 2 Launch, Flipkart, Realme 1
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »