• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 16 Pro सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Realme 16 Pro सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

कंपनी ने बताया है कि Realme 16 Pro सीरीज को भारत में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी

Realme 16 Pro सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इन स्मार्टफोन्स में स्क्वेयर शेप वाले मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी

ख़ास बातें
  • Realme 16 Pro सीरीज को भारत में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इस सीरीज में Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G शामिल होंगे
  • इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का पोट्रेट मास्टर प्राइमरी कैमरा होगा
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। 

कंपनी ने बताया है कि Realme 16 Pro सीरीज को भारत में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए जापान के डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ कंपनी ने कोलेब्रेशन किया है। इससे पहले Fukasawa ने Realme X, Realme X2 Pro, Realme GT और Realme GT 2 Pro का डिजाइन बनाया था। Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें से दो कलर्स केवल भारत के लिए होंगे। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए Master Gold और Master Grey कलर्स के अलावा सिर्फ भारत में Camellia Pink और Orchid Purple कलर्स होंगे। 

इन स्मार्टफोन्स में स्क्वेयर शेप वाले मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में LumaColor Image पावर्ड 200 मेगापिक्सल का पोट्रेट मास्टर प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। Realme 16 Pro में 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर चल सकता है। 

Realme 16 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस वर्ष जुलाई में पेश किए गए Realme 15 Pro में 6.8-इंच फुल HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 7 Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Realme की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  7. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  8. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  9. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  10. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »