50 मेगापिक्सल कैमरा,7000mAh बैटरी के साथ Realme 15X 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने भारतीय बाजार में Realme 15 सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 15X 5G लॉन्च कर दिया है।

50 मेगापिक्सल कैमरा,7000mAh बैटरी के साथ Realme 15X 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme 15X 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme 15X 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 15X 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर है।
  • Realme 15X 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Realme ने भारतीय बाजार में Realme 15 सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 15X 5G लॉन्च कर दिया है। 15X 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 10GB तक डायनामिक रैम है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Realme 15X 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme 15X 5G Price

Realme 15X 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। यह फोन एक्वा ब्लू, मरीन ब्लू और मैरून रेड रंगों में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री आज से फ्लिपकार्ट, रियलमी की आधिकारिक साइट और मेनलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर में 1,000 रुपये का बैंक ऑफर या 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक साइट पर 3 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर + 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिलेगा।

Realme 15X 5G Specification

Realme 15X 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच  सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर है जो कि Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है। इसमें 6GB / 8GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 15X 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। इसके अलावा मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन से लैस है। इस फोन की मोटाई 8.28 मिमी और 212 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  3. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  4. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  5. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  6. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  7. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  10. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »