Realme 15T हुआ भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,372 पिक्सल्स) 4R Comfort+ AMOLED डिस्प्ले 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 2,160 Hz के PWM डिमिंग रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 14:12 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है
  • Realme 15T की 7,000mAh की बैटरी 60W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • यह Silk Blue, Flowing Silver और Suit Titanium कलर्स में उपलब्ध है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने भारत में मंगलवार को Realme 15T को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। Realme 15T की 7,000 mAh की बैटरी 60 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें हीट को घटाने के लिए 6,050 sq mm AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।       

Realme 15T का भारत में प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 22,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को Realme Buds T01 TWS ईयरफोन फ्री मिलेंगे। Realme 15T को Silk Blue, Flowing Silver और Suit Titanium कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री 5 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट Flipkart, कंपनी के ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन को चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स से खरीदने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसके अलावा कस्टमर्स को पुराने स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। 

Realme 15T के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,372 पिक्सल्स) 4R Comfort+ AMOLED डिस्प्ले 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 2,160 Hz के PWM डिमिंग रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 6 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर चलता है। Realme 15T की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

इसमें हीट को कम रखने के लिए 6,050 sq mm AirFlow वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम 13,774 sq mm ग्रेफाइट शीट के साथ दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 60 W SuperVOOC चार्जिंग और 10 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme 15T में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.79 mm और भार लगभग 181 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.