Realme 14 Pro सीरीज 16 जनवरी को होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

Realme भारतीय बाजार में 16 जनवरी को Realme 14 Pro सीरीज लॉन्च करने वाली है।

Realme 14 Pro सीरीज 16 जनवरी को होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme 13 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme भारत में 16 जनवरी को Realme 14 Pro सीरीज लॉन्च करने वाला है।
  • Realme 14 Pro सीरीज 5G भी 1.5k रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी।
  • Realme 14 Pro+ में 32 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा होगा।
विज्ञापन
Realme भारतीय बाजार में 16 जनवरी को Realme 14 Pro सीरीज लॉन्च करने वाली है, इसकी पुष्टि कंपनी ने खुद की है। कंपनी ने कहा ब्रांड की नंबर सीरीज में नए डिवाइस यूनिक फीचर्स प्रदान करेंगे। आइए Realme 14 Pro सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme 14 Pro सीरीज दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें कॉल्ड सेंसिटिव कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी है। इस फोन को पर्ल व्हाइट वेरिएंट में शोकेस किया गया है, जिसे नॉर्डिक डिजाइन स्टूडियो वेलेउर डिजाइनर्स के साथ साझेदारी से और रियलमी की थर्मोक्रोमिक फ्यूजन फाइबर टेक्नोलॉजी के जरिए तैयार किया गया है।

पर्ल व्हाइट के अलावा सीरीज ग्लोबल स्तर पर साबर ग्रे कलर में उपलब्ध होगी। इसके अलावा Realme दो इंडिया एक्सक्लूसिव कलर वेरिएंट जैसे कि बीकानेर पर्पल और जयपुर पिंक पेश कर रहा है। ये स्पेशल एडिशन उनके नाम वाले भारतीय शहरों की आर्किटेक्चरल हैरिजेट से जुड़े कलर्स पर बेस्ड हैं। Realme 14 Pro सीरीज 5G भी 1.5k रेजोल्यूशन और 1.6 मिमी बेजेल्स के साथ क्वाड-कर्व डिस्प्ले से लैस होगी जो अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे स्लिम हो सकता है। इसके अलावा इसमें दुनिया का पहला ट्रिपल फ्लैश होगा।

Realme 14 Pro+ के रियर में f/1.88 अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 1/1.56″ सोनी IMX896 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा होगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि यह इंडस्ट्री के पहले ट्रिपल रिफ्लेक्शन पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस सोनी IMX882 50 मेगापिक्सल OIS से लैस होगा जो एक आकर्षक स्लीक डिजाइन बरकरार रखते हुए 120X सुपर जूम का सपोर्ट करेगा। यह 3X ऑप्टिकल जूम, 6X लॉसलेस जूम और 120X सुपर जूम प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 14 Pro, Realme 14 Pro Series, Realme Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »