Realme 14 Pro+ के रियर में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Photo Credit: Realme
Realme 14 Pro Plus में 6.83 इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है
Realme ने ग्राहकों के लिए मिडरेंज में कई स्मार्टफोन ऑप्शन दिए हैं। ऐसी ही एक पॉपुलर सीरीज है Realme 14 Pro सीरीज, जिसका हाई एंड मॉडल अब जबरदस्त डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। Flipkart पर सीरीज Realme 14 Pro Plus मॉडल को 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है। फोन पर कंपनी ने 26% का डिस्काउंट दिया है। फोन में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा है। इस फोन में 6000mAh विशाल बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं बेस्ट ऑफर के बारे में।
Realme 14 Pro Plus को भारी डिस्काउंट में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 33,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 26% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 24,999 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 9000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। इसी के साथ यहां पर बैंक ऑफर का लाभ भी लिया जा सकता है।
Realme 14 Pro Plus पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है। अगर आप फोन को Flipkart SBI, या Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 1250 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी फोन को कुल मिलाकर लगभग 10,250 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Realme 14 Pro Plus में 6.83 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट है। फोन में 2.5GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट और एड्रेनो 720 GPU मिलता है। फोन में 256GB/512GB (UFS 3.1) स्टोरेज के साथ 8GB / 12GB LPDDR4X रैम मिलती है और फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड Realme UI 6.0 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आता है।
Realme 14 Pro+ के रियर में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग