Realme 14 Pro 5G सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का लॉन्च से पहले खुलासा

Realme ने भारत में 16 जनवरी को Realme 14 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने की पु्ष्टि की है।

Realme 14 Pro 5G सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का लॉन्च से पहले खुलासा

Photo Credit: Realme

Realme 14 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट होगा।

ख़ास बातें
  • Realme 14 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट होगा।
  • Realme 14 Pro+ 5G में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर शामिल होगा।
  • Realme 14 Pro+ 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Realme ने भारत में 16 जनवरी को Realme 14 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने की पु्ष्टि की है। इन स्मार्टफोन में Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ 5G शामिल होंगे। लॉन्च से पहले इन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। यहां हम आपको Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ 5G के फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 14 Pro 5G सीरीज देगी 16 जनवरी को दस्तक


Realme 14 Pro 5G सीरीज Flipkart और Realme ई-स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, लॉन्च के समय कीमत और उपलब्धता के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।  पर्ल व्हाइट और स्वेड ग्रे के ग्लोबल कलर ऑप्शन के साथ स्मार्टफोन दो भारत-एक्सक्लूसिव शेड्स बीकानेर पर्पल और जयपुर पिंक में उपलब्ध होंगे।


Realme 14 Pro 5G Specifications


टिप्सटर पारस गुगलानी ने प्रमोशनल पोस्टर शेयर किए, जिसमें दोनों मॉडलों के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ। Realme 14 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट होगा और 45W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। 14 Pro 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 प्राइमरी रियर कैमरा और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। 

Realme 14 Pro+ 5G में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर शामिल होगा, वहीं 80W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करने की उम्मीद है।  कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और 112-डिग्री अल्ट्रावाइड शूटर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। 

Realme 14 Pro 5G सीरीज में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। दोनों फोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस होंगे। Realme ने कॉल्ड सेंसिटिव कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी भी पेश की है जो 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे के तापमान में पर्ल व्हाइट वेरिएंट को वाइब्रेंट ब्लू में बदल देती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »