Realme MWC 2025 में पेश करने वाली है 6000mAh बैटरी वाले ये 2 मॉडल्स, ठंडे तापमान में बदलते हैं रंग

Realme 14 Pro 5G सीरीज Android 15-बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलती है। Pro मॉडल MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट से लैस है, जबकि Realme 14 Pro+ 5G मॉडल में Snapdragon 7s Gen 3 SoC दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 फरवरी 2025 20:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14 Pro 5G सीरीज को यूरोप में लॉन्च किए जाने की पुष्टि की गई है
  • सीरीज को MWC 2025 में पेश किया जाएगा
  • चीन और भारत में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं Realme 14 Pro 5G और Pro+ 5G

Photo Credit: Realme

Realme 14 Pro 5G सीरीज अब ग्लोबल मार्केट में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने मंगलवार को इसके MWC 2025 में शिरकत करने की पुष्टि की। सीरीज को मार्च 3 से शुरू होने वाले दुनिये के सबसे बड़े टेक इवेंट में से एक मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पेश किया जाएगा। कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि Realme 14 Pro 5G सीरीज यूरोप में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस सीरीज को पहले चीन में और पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। भारत में Realme 14 Pro 5G की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये और 14 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। Realme 14 Pro 5G सीरीज Android 15-बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलती है। Pro मॉडल MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट से लैस है, जबकि Realme 14 Pro+ 5G मॉडल में Snapdragon 7s Gen 3 SoC दिया गया है।

Realme के ग्लोबल X हैंडल ने मंगलवार, 4 फरवरी को एक पोस्ट के जरिए Realme 14 Pro 5G सीरीज के यूरोप में लॉन्च किए जाने की पुष्टि की। कंपनी ने बताया कि इस सीरीज को MWC 2025 में लॉन्च किया जाएगा, जो 3 मार्च से 6 मार्च के बीच बार्सिलोना में आयोजित होना है। Realme 14 Pro 5G स्मार्टफोन सीरीज Pro और Pro+ मॉडल्स के साथ पिछले महीने भारत में लॉन्च हुई थी।

इस सीरीज की मुख्य खासियत इसका बैक पैनल है, जो कंपनी के अनुसार दुनिया का पहला कोल्ड-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग पैनल है। यह ठंडे तापमान में रंग बदलता है और तापमान के नॉर्मल होने पर अपने मूल रंग में वापस आ जाता है। कंपनी इस सीरीज को अपनी परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और डिजाइन के लिए मार्केट करती है। इसके अलावा, उम्मीद है कि कंपनी MWC में इस सीरीज के मॉडल्स में मौजूद वाटरप्रूफिंग क्षमता और AI-पावर्ड फीचर्स को भी शोकेस करेगी।
 

Realme 14 Pro+ 5G, Realme 14 Pro 5G specifications

फीचर Realme 14 Pro+ 5G Realme 14 Pro 5G
डिस्प्ले 6.83 इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED, 2800 × 1272 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग 6.7 इंच Full HD+ कर्व्ड AMOLED, 2412 × 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट
प्रोसेसर 2.5GHz ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 3 (4nm), Adreno 720 GPU 2.5GHz ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300-Energy (4nm), Mali-G615 MC2 GPU
रैम और स्टोरेज 8GB / 12GB LPDDR4X RAM, 256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज 8GB LPDDR4X RAM, 256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0
बैटरी और चार्जिंग 6000mAh, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग 6000mAh, 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग
रियर कैमरा 50MP (f/1.88, OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड (f/2.2) + 50MP 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो (f/2.65)     50MP (f/1.88, OIS) + 2MP मोनोक्रोम (f/2.4)
 
फ्रंट कैमरा 32MP (f/2.45)     16MP (f/2.4)
डायमेंशन्स और वजन 163.5 × 77.34 × 8 mm, 194 ग्राम 162.8 × 74.9 × 7.49 mm, 181 ग्राम
कनेक्टिविटी 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, ड्यूल फ्रीक्वेंसी GPS/GLONASS/Beidou, USB Type-C 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, ड्यूल फ्रीक्वेंसी GPS/GLONASS/Beidou, USB Type-C
अन्य फीचर्स - IP66+IP68+IP69 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा)
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved design and durability (IP69)
  • Immersive and bright display
  • Good cameras
  • Silicon Carbon battery
  • Bad
  • Performance is lacking
  • No HDR or Dolby Vision support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 14 Pro 5G, Realme 14 Pro Plus 5G
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.