Realme 13 5G में होगी 16GB रैम, 5000mAh की बैटरी! यहां हुआ खुलासा

फोन में 6.72 इंच का IPS LCD पैनल होगा।

Realme 13 5G में होगी 16GB रैम, 5000mAh की बैटरी! यहां हुआ खुलासा

कंपनी ने हाल ही में भारत में Realme 13 Pro सीरीज को लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • फोन Android 14 आधारित Realme UI 5 के साथ आ सकता है।
  • सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Realme 13 5G के स्पेसिफिकेशंस कथित तौर पर लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन को चीन की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर स्पॉट किया गया है। इसमें 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 6 जीबी रैम वाला बेस वेरिेएंट देखने को मिल सकता है। जबकि स्टोरेज के लिए फोन 1TB तक स्पेस को सपोर्ट कर सकता है। इसमें 4880mAh की बैटरी बताई गई है। जानते हैं लिस्टिंग में और कौन से स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। 

Realme का अपकमिंग स्मार्टफोन RMX3952 मॉडल नम्बर के साथ चीन के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म TENAA पर स्पॉट किया गया है। इस डिवाइस को इससे पहले 3C सर्टीफिकेशन पर भी स्पॉट किया गया था। अब TENAA लिस्टिंग (via) में फोन की इमेज और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। इन्हें देखकर अनुमान लगाया गया है कि यह Realme 13 5G फोन हो सकता है। 

Realme 13 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.72 इंच का IPS LCD पैनल होगा। इसमें 2400x1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यानी यह FHD+ डिस्प्ले के साथ आने वाला है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। यहां पर डाइमेंशंस भी बताए गए हैं जो कि 165.6 x 76.1 x 7.79mm हैं। फोन का वजन 190 ग्राम बताया गया है। 

फोन के चिपसेट के नाम की जानकारी यहां पर नहीं दी गई है। यह 2.2GHz के चिपसेट के साथ आ सकता है। कयास है कि फोन में मीडियाटेक का मिडरेंज चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 6 जीबी, 8 जीबी, और 16 जीबी तक रैम वेरिएंट्स पेश किए जा सकते हैं। जबकि इसकी स्टोरेज में 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी, और 1TB तक के वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी होगा। 

Realme 13 5G में 4880mAh की बैटरी होगी। मोटे तौर पर यह 5000mAh बैटरी वाला फोन कहा जा सकता है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है जिसके बारे में इसके 3C सर्टीफिकेशन में पता चलता है। फोन में रियर में डुअल कैमरा दिया जा सकता है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा, और साथ में 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन Android 14 आधारित Realme UI 5 के साथ आ सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »