• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme ने पेश की 125 वाट फास्ट चार्ज तकनीक, 13 मिनट पूरी बैटरी चार्ज होने का दावा

Realme ने पेश की 125 वाट फास्ट चार्ज तकनीक, 13 मिनट पूरी बैटरी चार्ज होने का दावा

Realme पिछले कुछ समय से अपनी नई चार्जिंग तकनीक को टीज़ कर रही है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी के100 वाट+ फास्ट चार्जर को लेकर भी खबरें सामने आई थी।

Realme ने पेश की 125 वाट फास्ट चार्ज तकनीक, 13 मिनट पूरी बैटरी चार्ज होने का दावा

Realme 125W UltraDART तकनीक 4,000mAh बैटरी को 3 मिनट में 33 प्रतिशत चार्ज कर सकती है

ख़ास बातें
  • Realme ने लॉन्च की 125 वाट अल्ट्राडार्ट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी
  • फोन को सुरक्षित चार्ज करने के लिए शामिल है ताममान कंट्रोल करने वाला फीचर
  • 4,000mAh बैटरी को 3 मिनट में कर सकती है 33 प्रतिशत चार्ज
विज्ञापन
Realme ने आज अपनी 125W UltraDART फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च कर दी है जो केवल तीन मिनट में 4,000mAh बैटरी को 33 प्रतिशत चार्ज कर सकती है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी, जिसने पहले से ही Realme X50 Pro 5G के साथ भारत में अपनी 65W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की है, अब 5G फोन पर बैटरी लाइफ की दिक्कतों के समाधान के रूप में 125 वाट चार्जिंग तकनीक ला रही है। Realme ने इसमें एक तापमान नियंत्रण सुविधा भी जोड़ी है और वादा किया है कि यह 20 मिनट में बैटरी को 100 प्रतिशत तक आराम से चार्ज कर सकती है।

Realme 125W UltraDART फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी केवल तीन मिनट में 4,000mAh की बैटरी का एक तिहाई (33 प्रतिशत) हिस्सा चार्ज कर सकती है। नई तकनीक में स्मार्टफोन को सुरक्षित और गर्म होने से बचाने को कंपनी ने इसमें तापमान को 40 डिग्री सेल्सियस से कम बनाए रखने के लिए एक खास फीचर भी जोड़ा है। रियलमी का कहना है कि तापमान कंट्रोल करने वाले फीचर को सक्षम किए बिना यह टेक्नोलॉजी बैटरी को लगभग 13 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज कर सकती है। अन्यथा, 125 वाट अल्ट्राडार्ट से लगभग 20 मिनट में 5जी स्मार्टफोन को पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।

नई तकनीक चार्जिंग से संबंधित किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए मल्टी-लेयर सुरक्षा प्रदान करती है। रियलमी का कहना है कि 125W UltraDART स्क्रीन पर या डिवाइस पर गेम खेले जाने पर भी बैटरी को उतनी ही तेज़ी से चार्ज कर सकती है।

Realme पिछले कुछ समय से अपनी नई चार्जिंग तकनीक को टीज़ कर रही है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी के100 वाट+ फास्ट चार्जर को लेकर भी खबरें सामने आई थी, जहां जानकारी मिली थी कि यह चार्जर लगभग 120 वाट की पावर प्रदान करता है।

रियलमी ने आज 125W UltraDART फ्लैश चार्जिंग तकनीक को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया है, लेकिन ब्रांड ने अभी तक इसकी उपलब्धता पर कोई जानकारी नहीं दी है।

ओप्पो ने भी कल यानी 15 जुलाई को अपनी 125W फ्लैश चार्ज तकनीक को लॉन्च किया था। कंपनी दावा करती है कि यह तकनीक महज पांच मिनट में 4,000mAh की बैटरी को 41 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है और 20 मिनट में इसी बैटरी को फुल चार्ज किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  2. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  3. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  4. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  5. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  6. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  7. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  8. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  9. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  10. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »