• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले Realme 11 Pro+ 5G की सेल आज से शुरू, 2 हजार रुपये सस्ते में ले जाएं घर

200 मेगापिक्सल कैमरा वाले Realme 11 Pro+ 5G की सेल आज से शुरू, 2 हजार रुपये सस्ते में ले जाएं घर

Realme 11 Pro+ में 200 मेगापिक्‍सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्‍सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का तीसरा कैमरा है।

200 मेगापिक्सल कैमरा वाले Realme 11 Pro+ 5G की सेल आज से शुरू, 2 हजार रुपये सस्ते में ले जाएं घर

Photo Credit: Realme

Realme 11 Pro+ 5G में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Realme 11 Pro+ में 6.70 इंच की फुल एचडी प्‍लस AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Realme 11 Pro+ में 200 मेगापिक्‍सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Realme 11 Pro+ में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Realme का पहला 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन Realme 11 Pro+ 5G आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। इच्छुक ग्राहक इस फोन को रियलमी इंडिया की वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे। इस फोन की प्री-बुकिंग 8 जून को शुरू की गई थी और 15 जून को 12 बजे बिक्री शुरू हो रही है। आइए रियलमी 11 प्रो प्लस 5जी पर मिलने वाले ऑफर के साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।


Realme 11 Pro+ 5G की कीमत और ऑफर


Realme 11 Pro+ 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 है। वहीं 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Astral Black, Sunrise Beige और Oasis Green में उपलब्ध है।

शुरुआती सेल के दौरान ग्राहक ICICI, HDFC और SBI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 8GB + 256GB वेरिएंट पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। वहीं ग्राहकों को 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल सकता है।

12GB + 256GB वेरिएंट के लिए की खरीद पर ग्राहक 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन ले सकते हैं। हालांकि इस वर्जन पर कोई बैंक डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। फिर भी यूजर्स अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हुए 500 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।


Realme 11 Pro+ के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस


Realme 11 Pro+ में 6.70 इंच की फुल एचडी प्‍लस AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर काम करता है। Realme 11 Pro+ में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100 वॉट फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Realme के इस फोन में 200 मेगापिक्‍सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्‍सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस फोन में वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी भी शामिल है।



(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • कमियां
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »