• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा वाला Realme 10 आज हो रहा बिक्री के लिए उपलब्ध, अभी खरीदने पर 1 हजार का डिस्काउंट, जानें स्पेसिफिकेशंस

108MP कैमरा वाला Realme 10 आज हो रहा बिक्री के लिए उपलब्ध, अभी खरीदने पर 1 हजार का डिस्काउंट, जानें स्पेसिफिकेशंस

Realme 10 Pro में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्पले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz,टच सैंपलिंग रेट 240Hz और ब्राइटनेस सपोर्ट 680 निट्स तक है।

108MP कैमरा वाला Realme 10 आज हो रहा बिक्री के लिए उपलब्ध, अभी खरीदने पर 1 हजार का डिस्काउंट, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Realme

Realme 10 Pro 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्पले है।

ख़ास बातें
  • Realme 10 के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।
  • Realme 10 Pro में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्पले दी गई है।
  • Realme 10 Pro में 108MP का पहला कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Realme ने भारतीय बाजार में Realme 10 Pro 5G और Realme 10 Pro+ 5G को लॉन्च किया था। हालांकि Pro+ वेरिएंट कुछ ही दिनों बाद बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया था, लेकिन Realme 10 Pro 5G आज यानी कि 16 दिसंबर, 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। यहां हम आपको Realme 10 Pro 5G की कीमत और उस पर मिलने वाले ऑफर से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

Realme 10 Pro 5G की कीमत

कीमत की बात की जाए तो Realme 10 Pro 5G के 6GB + 128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, वहीं इसका 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में मिल रहा है। उपलब्धता की बात करें तो यह 8 दिसंबर को लॉन्च हुआ यह फोन Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए आज 12 बजे से उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Hyperspace Gold, Dark Matter और Nebula Blue कलर ऑप्शन में आता है। बैंक ऑफर की बात करें तो ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 750 रुपये तक बचत कर सकते हैं। वहीं एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,000 रुपये तक छूट प्राप्त की जा सकती है। वहीं एचडीएफसी कार्ड ग्राहकों को सीधे 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Realme 10 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme 10 Pro में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्पले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz,टच सैंपलिंग रेट 240Hz और ब्राइटनेस सपोर्ट 680 निट्स तक है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 108MP का पहला कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम, 5जी, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GNSS, USB टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। अन्य फीचर्स के तौर पर माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, ड्यूल स्पीकर्स और साउंड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  4. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  5. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  6. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  7. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  8. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  9. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »