चीकू एफ4 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2016 01:39 IST
चीनी कंपनी चीकू ने अपना एफ4 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नए चीकू एफ4 स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट होंगे। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,000 रुपये) है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 799 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये) में मिलेगा।

स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री फ्लैश सेल के जरिए शुक्रवार से होगी। अफसोस की बात यह है कि फिलहाल हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

4जी एलटीई सपोर्ट और रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर, चीकू एफ4 की सबसे अहम खासियत हैं। चीन की इस कंपनी का दावा है कि फिंगरप्रिंट स्कैनर ऊंगलियों की पहचान मात्र 0.4 सेकेंड में कर सकता है।

चीकू एफ4 एक डुअल-सिम (जीएसएम+जीएसएम) स्मार्टफोन है और यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप से लैस इस हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6753) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। चीकू एफ4 हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह पीडीएएफ फ़ीचर और एलईडी फ्लैश से भी लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। यूज़र स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से भी बढ़ा पाएंगे।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो चीकू एफ4 में 4जी, 3जी, जीपीआरएस/ एज, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ 4.0 फ़ीचर दिए गए है। यह एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस है। चीकू एफ4 को पावर देने का काम करती है 2500 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 142x77x9.3 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.