इन स्मार्टफोन में है डुअल रियर कैमरा

इन स्मार्टफोन में है डुअल रियर कैमरा
विज्ञापन
आज की तारीख में एक आम यूज़र के लिए स्मार्टफोन कैमरे का भी काम करता है। यही वज़ह है कि हैंडसेट निर्माता कंपनियां कैमरा हार्डवेयर पर लगातार नए प्रयोग करती रहती हैं। पहली कोशिश तो ज्यादा सेंसर वाले कैमरा डिवाइस करने की होती है। कुछ कैमरा ऐप में नए सॉफ्टवेयर फ़ीचर दिए जाते हैं। तो कुछ कंपनियों ने डुअल कैमरा सेटअप देकर बिल्कुल ही नया करने की कोशिश की है।

वैसे, डुअल कैमरे का असली कमाल सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने के बाद सामने आता है। इस फ़ीचर से आपको कई रोचक नतीजे मिलेंगे। इतना तो तय है कि फोटोग्राफी का अनुभव बेहतर होगा ही।

एक नज़र डुअल रियर कैमरा फोन पर

एचटीसी वन एम9+
इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च किए गए एचटीसी वन एम9+ हैंडसेट में कंपनी ने 20 मेगापिक्सल के प्राइमरी शूटर के साथ एक डेप्थ सेंसिंग कैमरा भी दिया। वन एम9+ आपको फोटो लेने के बाद उसका फोकस प्वाइंट बदलने का ऑप्शन देता है, इसके जरिए आप फोटो के फोरग्राउंड या बैकग्राउंड को ब्लर आउट कर सकते हैं।

 

 

ज़ोलो ब्लैक
ज़ोलो ब्लैक में दो रियर कैमरे हैं, एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। दोनों कैमरे एक साथ में तेजी से काम सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये 0.15 सेकेंड में ऑटोफोकस करते हैं। कैमरे में यूबीफोकस (UbiFocus) फ़ीचर है, जो यूज़र को फोटो लेने के बाद भी किसी एक ऑब्जेक्ट पर रीफोकस करने देता है। रिव्यू के दौरान हमने पाया कि यह सेटअप ऑटोफोकस की स्पीड बढ़ाता है और फोटो के अलग-अलग हिस्सों पर रीफोकस करने का ऑप्शन देता है। रीफोकस फीचर भी ठीक-ठाक काम करता है, पर इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं।

 

 

चीकू क्यू टेरा
चीकू क्यू टेरा स्मार्टफोन डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे से लैस है। कंपनी ने बताया कि 13 मेगापिक्सल का एक सेंसर सामान्य रंगीन तस्वीरों को कैपचर करेगा और दूसरा ब्लैक एंड व्हाइट इमेज को। साथ में काम करने पर फोटो की कलर क्वालिटी बेहतरीन रहेगी।

 

 

हॉनर 6 प्लस
हॉनर 6 प्लस में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसे कंपनी ने 'सिमेट्रिकल डुअल कैमरा टेक्नोलॉजी' का नाम दिया है। हॉनर 6 प्लस का सेंसर 13 मेगापिक्सल के रिज़ॉल्यूशन की तस्वीरें ले सकते हैं। हमने रिव्यू के दौरान पाया था कि कम रोशनी में इसका कैमरा वाकई में अच्छा काम करता है।

 

 

एचटीसी वन (एम8)
2014 में जब इस हैंडसेट को लॉन्च किया गया तो डुअल कैमरा फंक्शनालिटी की वजह से यह लगातार सुर्खियों में रहा। एचटीसी वन (एम8) में 4 अल्ट्रा पिक्सल के कैमरे के साथ मौजूद है डेप्थ सेंसिंग कैमरा। इसकी मदद से आप फोटो खींचने के बाद रीफोकस कर पाएंगे। रिव्यू के दौरान हमने पाया था कि आप प्राइमरी कैमरे से लिए फोटो के साथ कुछ प्रयोग कर पाएंगे।

 

 

लेनेवो वाइब एस1 और एलजी वी10, उन चुनिंदा हैंडसेट में से हैं जिनमें सेल्फी कैमरे के साथ ऐसा ही प्रयोग किया गया है। दोनों ही हैंडसेट डुअल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »