Portronics ने भारत में लॉन्च किया मोबाइल के पीछे चिपकने वाला वायरलेस 10000mAh पावरबैंक, जानें कीमत

Portronics Revvo तीन कलर ऑप्शन - Black, Blue और Mocha में उपलब्ध है। यह डिवाइस Portronics की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और जल्द ही ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर भी पहुंचेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2025 15:11 IST
ख़ास बातें
  • इसमें है 15W MagSafe मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • बिल्ट-इन डिटेचेबल Type-C केबल है इसकी खासियत
  • 10000mAh बैटरी और 22.5W/20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Portronics Revvo की कीमत 1,549 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारत में अपना नया 10000mAh मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक Revvo लॉन्च कर दिया है, जिसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो ज्यादा स्मूथ, तेज और असली वायरलेस चार्जिंग चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक Revvo का फोकस फास्ट चार्जिंग, बेहतर पोर्टेबिलिटी और पूरी तरह केबल-फ्री एक्सपीरियंस पर है। इसमें 22.5W (QC) और 20W (PD) वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें डिटैचेबल Type-C to Type-C केबल है, जो पावर बैंक के अंदर ही लगे स्लॉट में फिट रहती है। Revvo एक MagSafe स्टैंड की तरह भी काम करता है।

Portronics Revvo की कीमत 1,549 रुपये रखी गई है। यह तीन कलर ऑप्शन - Black, Blue और Mocha में उपलब्ध है। कंपनी Revvo पर 12 महीने की वारंटी दे रही है। यह डिवाइस Portronics की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और जल्द ही ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर भी पहुंचेगा।

Revvo का सबसे बड़ा फीचर है इसका 15W Magnetic Wireless Charging, जो MagSafe-सपोर्टेड स्मार्टफोन्स पर एकदम मजबूती से लॉक होकर चार्जिंग देने का दावा करता है। यह सेटअप पूरी तरह वायरलेस है, यानी फोन पर न केबल झूलती रहेगी और  न पॉकेट में उलझेगी। नए पावरबैंक में मैट फिनिश, कॉम्पैक्ट बॉडी और राउंडेड एजेस दिए गए हैं। इसमें मेटल किकस्टैंड है और केबल के लिए एक खास स्लॉट बनाया गया है।

Portronics Revvo 22.5W (QC) और 20W (PD) वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। एक और बढ़िया चीज है इसकी डिटैचेबल Type-C to Type-C केबल, जो पावर बैंक के अंदर ही लगे स्लॉट में फिट रहती है। इससे यूजर्स को एक्स्ट्रा केबल कैरी करने का झंझट नहीं करना होगा।

Revvo में 10000mAh की हाई-डेंसिटी ली-पॉलिमर बैटरी है। इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले भी फिट किया गया है, जो बैटरी का सटीक स्टेटस दिखाने का दावा करता है। Revvo एक MagSafe स्टैंड की तरह भी काम करता है। यूजर्स वीडियो कॉल, स्ट्रीमिंग या ब्राउजिंग एकदम हैंड्स-फ्री कर सकते हैं और फोन साथ ही चार्ज भी होता रहेगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.