Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!

फोन में Snapdragon 7 सीरीज का प्रोसेसर भी देखा गया है जो इसकी गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आ चुका है।

Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!

Photo Credit: Xiaomi

Poco X8s कंपनी की ओर से नया स्मार्टफोन हो सकता है। (सांकेतिक फोटो)

ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 7 सीरीज का प्रोसेसर देखा गया है
  • यह 12GB तक रैम से लैस हो सकता है
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आ सकता है
विज्ञापन

Poco X8s कंपनी की ओर से नया स्मार्टफोन हो सकता है। फोन को कई सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं। अब यह कथित फोन एक और नए सर्टिफिकेशन में दिखा है। इससे संकेत मिलता है कि फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन में Snapdragon 7 सीरीज का प्रोसेसर भी देखा गया है जो इसकी गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आ चुका है। इसके अलावा यह 12GB तक रैम से लैस हो सकता है। आइए जानते हैं Poco X8s के बारे में अभी तक की सभी खास बातें। 

Poco X8s को जल्द ही कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में अपने लेटेस्ट डिवाइस के रूप में पेश कर सकती है। फोन को मल्टीपल सर्टीफिकेशंस में देखा जा चुका है। अब यह फोन थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन में (via) दिखा है। नई लिस्टिंग से फोन के बारे में अहम जानकारी मिलती है। फोन का मॉडल नम्बर 2609CPC5FG मेंशन किया गया है। पता चलता है कि यह Poco X8s होने वाला है। इससे पहले फोन यूरोप के कई सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है जिसमें EEC, IECEE लिस्टिंग भी शामिल है। फोन सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन में भी देखा जा चुका है। हालांकि भारतीय लॉन्च के बारे में अभी कोई संकेत नहीं मिल रहा है। हो सकता है कि यह फोन भारतीय मार्केट से किनारा करके निकल जाए। 

गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर का खुलासा होता है। यह Snapdragon 7 Gen 4 चिप से लैस होकर आ सकता है। फोन में 12GB रैम मिल सकती है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आ सकता है। फोन के अभी तक के स्पेसिफिकेशंस बताते हैं कि यह फोन मिडरेंज के अपर सेग्मेंट का डिवाइस बनकर आ सकता है। पिछली रिपोर्ट बताती है कि फोन में 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। 

सीरीज में कंपनी ने इससे पहले भारत के अंदर Poco X8 5G को लॉन्च किया था। अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशंस इसी मोबाइल डिवाइस से मिलते जुलते हो सकते हैं। फोन में 6.83 इंच डिस्प्ले आ सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। हाई ब्राइटनेस इसमें मिल सकती है। Poco X8 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 4 और Adreno GPU दिया गया है। फोन Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के Hyper OS पर चलता है। Poco X8s को कंपनी कई रंगों में पेश कर सकती है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »