Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन को सिंगापुर में इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) और इंडोनेशिया में TKDN से भी सर्टिफिकेशन मिला है। Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मार्च 2026 16:52 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट हो सकता है
  • Poco X8 Pro Max को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,659 प्वाइंट्स मिले हैं
  • इस स्मार्टफोन को सिंगापुर में IMDA से सर्टिफिकेशन मिला है

पिछले वर्ष Poco X7 सीरीज को लॉन्च किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की नई सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। हाल ही में Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने इन स्मार्टफोन के लॉन्च का टीजर दिया था। इस सीरीज के Poco X8 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी मे बताया है कि आगामी स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 8500 Ultra और MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिए जा सकते हैं। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Xiaomi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर -  Xiaomi 2602BPC18G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी Poco X8 Pro Max हो सकता है। यह स्मार्टफोन ऑक्टाकोर ARMv8 चिपसेट के साथ लिस्टेड है, जो MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है। Poco X8 Pro Max को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,659 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,386 प्वाइंट्स मिले हैं। 

Advertisement

Poco X8 Pro Max को सिंगापुर में इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) और इंडोनेशिया में TKDN से सर्टिफिकेशन मिला है। आगामी सीरीज के Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Mali-G720 MC8 GPU दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

Poco X8 Pro की रियर कैमरा यूनिट में में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Poco X8 Pro में 6,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। हाल ही में चीन में पेश किए गए  Redmi Turbo 5 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर Poco X8 Pro को लाया जा सकता है। भारत में को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और दक्षिण कोरिया में RRA से इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन मिला है।  इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.