108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Poco X5 और X5 Pro की होगी एंट्री, लॉन्च तारीख का खुलासा

Poco X5 और  X5 Pro रेडमी फोन के रीब्रांडेड होने की उम्मीद है। X5 में पोको के सिग्नेचर कैमरा बार के साथ Redmi Note 12 5G के रीबैज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जनवरी 2023 09:06 IST
ख़ास बातें
  • Poco स्मार्टफोन्स को ग्लोबल मार्केट में अच्छे से पसंद किया जा रहा है।
  • पोको Poco X5 और Pocond X5 Pro को लॉन्च करने वाली है।
  • Poco X5 और X5 Pro रेडमी फोन के रीब्रांडेड होने की उम्मीद है।

Poco X5 Pro

Photo Credit: Twitter/Poco

Poco स्मार्टफोन्स को ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में अच्छे से पसंद किया जा रहा है। हालांकि ये डिजाइन में कुछ बदलावों के साथ अधिकतर रीब्रांडेड Xiaomi फोन हैं। Poco के हाल ही में लॉन्च हुए Poco C50 और Poco F4 को काफी पसंद किया गया। अब ब्रांड एक नई मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम Poco X5 सीरीज है। इस सीरीज में Poco X5 और Pocond X5 Pro शामिल होंगे।

ब्रांड ने बीते कुछ समय से X5 सीरीज को टीज किया है। अब आखिरकार इस सीरीज की आधिकारिक लॉन्च तारीख का पता चला है। Poco ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करके बताया कि Poco X5 और X5 Pro 6 फरवरी को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होंगे। फोन की ऐलान 20:00 GMT+8 पर एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट में होगा।
अधिकतर पोको स्मार्टफोन्स की तरह आगामी Poco X5 और Poco X5 Pro रेडमी फोन के रीब्रांडेड होने की उम्मीद है। X5 में पोको के सिग्नेचर कैमरा बार के साथ Redmi Note 12 5G के रीबैज होने की उम्मीद है। दूसरी ओर X5 Pro एक मास्क्ड Redmi Note 12 Pro Speed Edition है।

कलर ऑप्शन की बात की जाए तो ये स्मार्टफोन को नए कलर्स जैसे येल्लो शेड देखने की उम्मीद है। डिस्प्ले की बात की जाए तो दोनों पोको फोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल एचडी + रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिल सकता है। पोको एक्स5 में स्नैपड्रैगन 695 CPU मिल सकता है, जबकि एक्स5 प्रो ज्यादा पावरफुल स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर मिल सकता है।

कैमरा की बात की जाए तो X5 Pro में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा मिलने की उम्मीद है, वहीं स्टैंडर्ड 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। इन दोनों में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Great performance
  • Long battery life
  • Good main camera performance
  • Lightweight design
  • Bad
  • Still using Android 12
  • Average secondary rear cameras
  • Plastic build is a downgrade
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco X5, Poco X5 Pro, Poco, Poco C50, Poco F4, Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  3. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  4. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  5. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  6. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  7. हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  4. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  5. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  6. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  7. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  8. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  9. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.