Poco X5 5G का अगले सप्ताह भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये कम होगा प्राइस

इसमें 6.67 इंच AMOLED फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मार्च 2023 17:23 IST
ख़ास बातें
  • इसे पिछले महीने चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 695 SoC दिया गया है
  • इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए एक होल-पंच कटआउट है

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Poco अपने  X5 5G को 14 मार्च को भारत में लॉन्च करेगी। इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसे पिछले महीने चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 695 SoC दिया गया है। 

Poco ने ट्विटर पर X5 5G के लॉन्च के बारे में एक टीजर शेयर किया है। इसके 8 GB RAM +256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में 289 डॉलर (लगभग 24,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में इसका प्राइस 20,000 रुपये से कम होने की संभावना है। 

Poco X5 5G के स्पेसिफिकेशंस

यह Android 12-बेस्ड MIUI 13 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच AMOLED फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए एक होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसमें Snapdragon 695 SoC 8GB LPDDR4X RAM के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का एक सेंसर है। सेल्फी के लिए भी 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह 256 GB तक UFS2.2 स्टोरेज की पेशकश करता है। इसके साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

पिछले महीने कंपनी ने Poco C55 को भारत में लॉन्च किया था। सी-सीरीज के तहत आने वाला Poco का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 SoC पर काम करता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 6.71 इंच का HD + डिस्प्ले दिया गया है। पोको सी55 में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और यह 4जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है। Poco C55 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये और 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की 10,999 रुपये है। इस फोन में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और माइक्रो USB पोर्ट है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Sensor, Battery, Market, Processor, Sale, Twitter, Flipkart, China, Price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.