Poco X2 लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 120Hz डिस्प्ले से है लैस

Poco X2 की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Poco X2 के दो और वेरिएंट हैं।

Poco X2 लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 120Hz डिस्प्ले से है लैस

Poco X2 Price: सबसे प्रीमियम वेरिएंट 19,999 रुपये का

ख़ास बातें
  • Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है
  • Poco X2 की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है
विज्ञापन
Poco X2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi से अलग होने के बाद भारतीय मार्केट में यह Poco ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है। पोको ने मार्केट में करीब साल भर पहले Poco F1 के साथ कदम रखा था। लंबे इंतज़ार के बाद कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट में फिर दस्तक दी है। 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला पोको एक्स2 चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके Redmi K30 से काफी हद तक मेल खाता है। Poco X2 में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, चार रियर कैमरे, दो सेल्फी कैमरे, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी। कंपनी ने इस प्रोडक्ट को मार्केट में Realme X2 और Vivo S1 Pro के जवाब में उतारा है। Poco X2 में 4,500 एमएएच की बैटरी है। यह 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें 3डी कर्व्ड बैक डिज़ाइन है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।
 

Poco X2 price in India, sale, date, launch offers

पोको एक्स2 की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Poco X2 के दो और वेरिएंट हैं। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये व 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। पोको एक्स2 को ग्राहक ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीद पाएंगे। फोन अटलांटिस ब्लू, मैट्रिक्स पर्पल और फिनिक्स रेड रंग में मिलेगा। इसकी पहली सेल 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।


लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Poco X2 खरीदने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड के साथ 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Poco X2 specifications, features

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 में 730जी प्रोसेसर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।
 
51r6ndrk

Poco X2 की सेल 11 फरवरी से


Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • कमियां
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »