Poco X2 भारत में आज होगा लॉन्च, इवेंट को ऐसे देखें लाइव

Poco X2 को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट को आप यूट्यूब पर या नीचे लाइव देख सकते हैं। यहां हम आपको पोको एक्स2 की भारत में कीमत (अंदाजन), स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 फरवरी 2020 09:49 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा
  • इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी
  • पोको एक्स2 में डुअल सेल्फी कैमरा और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है

Poco X2 को भारत में आज दोपहर 12 बजे आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा

Poco X2 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। शाओमी से अलग होने के बाद स्वतंत्र ब्रांड के तौर पर यह पोको का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले पोको एक्स2 के कुछ फीचर्स की पुष्टी भी कर दी है। इस फोन की मुख्य हाइलाइट्स इसकी 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और बेहद तेज चार्ज करने की क्षमता है। माना जा रहा है कि पोको भारत में Redmi K30 को ही अपने पहले स्मार्टफोन Poco X2 के रूप में लेकर आ रही है। Redmi K30 को Xiaomi ने पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया था और यह अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। यदि पोको एक्स2 भारत में रेडमी के30 का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगा तो हम यह मान सकते हैं कि इस फोन के पावर बटन में भी रेडमी के30 की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और इसमें एक बड़ा ईयरपीस होगा, जो स्टीरियो ऑडियो देने के लिए एक स्पीकर की तरह भी काम करेगा। यहां हम आपको Poco X2 की भारत में कीमत (अंदाजन), स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।

Poco X2 launch details

पोको एक्स2 को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाना है। इस लॉन्च इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा। इस यूट्यूब लाइव स्ट्रीम को आप नीचे भी देख सकते हैं।

Poco X2 price in India

पोको एक्स2 की भारत में कीमत की जानकारी अभी नहीं दी गई है। हालांकि इस फोन को रेडमी के30 का रीब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। ऐसे में Poco X2 की भारत में कीमत Redmi K30 की चीन की कीमत के आसपास हो सकती है। बता दें कि रेडमी के30 के 4जी वेरिएंट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 1,599 (लगभग 16,300 रुपये) है। वहीं, इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज चीन में CNY 1,699 (लगभग 17,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है। Redmi K30 का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट चीन में क्रमश: CNY 1,899 (लगभग 19,300 रुपये) और CNY 2,199 (लगभग 22,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

Poco X2 specifications, features

हाल ही में कुछ टीज़र्स द्वारा ये पुष्टी हुई है कि पोको एक्स2 120Hz की डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर दावा है कि यह फोन को शुन्य से 40 प्रतिशत मात्र 25 मिनट में चार्ज कर देगी। इसके अलावा Poco X2 को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर और लिक्विड कूलिंग सपोर्ट के साथ आने वाले एक नए थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम के साथ भी टीज़ किया जा चुका है। Poco इंडिया ने यह भी पुष्टी की है कि एक्स2 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन चिप होगा। खबर है कि कंपनी इस फोन को रेडमी के30 में शामिल स्नैपड्रैगन 730जी के साथ लॉन्च कर सकती है।

(पढ़े: Redmi K30 और Redmi K30 5G लॉन्च, दो सेल्फी कैमरे और 64 मेगापिक्सल सेंसर्स से हैं लैस)

Redmi K30 की अन्य स्पेसिफिकेशन पर नज़र डाली जाए तो इसमें यह माना जा सकता है कि Poco X2 में 6.7-इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगी और यह डुअल होल-पंच डिस्प्ले और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल फ्रंट कैमरा होगा, जिसमें 20-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर होगा। इसके बैक में क्वॉड-कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकंड्री सेंसर, 2-मेगापिक्सल का टर्टियरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का क्वाटरनरी सेंसर होगा।
Advertisement

Poco X2 में 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी और एमएफसी सपोर्ट शामिल हो सकता है। इसके अलावा यह फोन Android 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ आ सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.