Poco का दावा, हम जन्म से 'इंडियन', मेक-इन-इंडिया डिवाइस लाने की तैयारी

अटकलें लगाई जा रही है कि कंपनी Poco F2 Pro को लॉन्च कर सकती है, जिसे मई में यूरोप में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा खबर तो यह भी है कि कंपनी एक नए फोन पर काम कर रही है, जिसका नाम Poco M2 Pro हो सकता है, हो सकता है कि इसे भारत में लॉन्च किया जाए।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 3 जून 2020 18:27 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर पर #POCOForIndia अभियान चला रहा है Poco
  • पोको "Make in India" पहल के तहत लॉन्च करेगा नया प्रोडक्ट
  • भारत में इन दिनों बढ़ रही है चीन विरोधी भावना

Poco के आगामी प्रोडक्ट पर फिलहाल सस्पेंस

भारत में इन दिनों चीन-विरोधी भावना बढ़ती जा रही है, इसी बीच मौके पर चौक्का मारते हुए Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने एक नई घोषणा की है। पोको ने घोषणा की है कि वह जल्द ही भारत में "Make in India" के तहत नया डिवाइस लॉन्च करने वाला है। हालांकि, यह डिवाइस क्या होगा? इस पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। कंपनी ने यह ऐलान करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पोको के 'मेक इन इंडिया' पहल के प्रति समर्पण देखा जा सकता है। जैसा कि सभी जानते हैं इस वक्त देश में चीन विरोधी भावना तेज़ हो चुकी है और हर कोई चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं। ऐसे में पोको का यह कदम यकीनन मौके पर चौक्का मारने जैसा ही है।

Poco India के ट्विटर हैंडल से साझा किए गए वीडियो में ब्रांड का भारतीय बाजार के प्रति समर्पण दिखाया गया है। इस पोस्ट में यह भी याद दिलाया गया है कि Poco दो साल पहले भारत में ही बना ब्रांड है और अब यह भारत में ही प्रोडक्ट्स और सर्विस का निर्माण कर सरकार की "Make in India" पहल को आगे बढ़ाएगा। बता दें, पोको ट्विटर पर "#POCOForIndia" नाम से नया अभियान भी चला रहा है, जिसके कारण चीन विरोधी भावना भारतीय के अंदर बढ़ रही है और वह चीन निर्मित प्रोडक्ट्स का बहिष्कार कर रहे हैं।
Advertisement
 
 

New Poco phone to launch India soon

ट्विटर पर साझा किए टीज़र अंत में इशारा देता है कि पोको इंडिया द्वारा भारत में लॉन्च किया जाने वाला प्रोडक्ट एक फोन है। अटकलें लगाई जा रही है कि कंपनी Poco F2 Pro को लॉन्च कर सकती है, जिसे मई में यूरोप में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा खबर तो यह भी है कि कंपनी एक नए फोन पर काम कर रही है, जिसका नाम Poco M2 Pro हो सकता है, हो सकता है कि इसे भारत में लॉन्च किया जाए।

हालांकि, पोको ने Poco M2 Pro के बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है, यह फोन हाल ही में Bluetooth SIG और WiFi Alliance सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ था। जिससे इशारा मिला था कि जल्द ही यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

नए स्मार्टफोन के साथ माना जा रहा है कि कंपनी नए truly wireless earphones को भी लॉन्च कर सकती है। पोको ने हाल ही में ट्रूली वायरलेस ईयरफोन सेगमेंट में Poco Pop Buds के साथ एंट्री का ऐलान किया था।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco, Poco India, Poco F2 Pro, Poco M2 Pro, Poco Pop Buds
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.